इनका सेवन सदिर्यों में आपके शरीर को रखेगा गर्म

सदिर्यों के मौसम में भले ही आप अपने शरीर को गर्म कपड़ों और हीटर से गर्म रख सकते हैं। पर क्या आपको पता है कि शरीर को जितना बाहर से गर्म रखना आवश्यक है उतना ही अंदर से भी है। और इसका सबसे महत्वपूर्ण योगदान है हमारा खानपान। जी हां] दरअसल इन खाद्य पदार्थों को पचाने के लिये ज्यादा समय लगता है जिसकी वजह से शरीर का तापमान भी बढ़ जाता है। ठंड के मौसम में वह भोज्य पदार्थ जिसमें ज्यादा प्रोटीन और कार्ब्स होते हैं आपको गर्म रखने में मददगार होते हैं।

आमतौर पर मौसमी फल और सब्जियां किसी विशेष मौसम के लिए सबसे अच्छे होते हैं और हमेशा उन्हें खाने का सुझाव दिया जाता है क्योंकि उनमें कुछ गुण होते हैं जो हमें उस मौसम में फिट रहने में मदद करते हैं। आपके भोजन को पौष्टिक और स्वस्थ बनाने के कई तरीके होते हैं और हमने उनमें से कुछ के बारे में नीचे चर्चा की है। कुछ सरल स्टेप्स का पालन करके आप अपने भोजन के पोषण मूल्यों को बढ़ा सकते हैं और आसानी से स्वस्थ रह सकते हैं।

अदरक वाली चाय

अपने आपको गर्म रखने का इससे बेहतर और सस्ता उपाय शायद ही कोई हो। अदरक वाली चाय पीने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है।

हल्दी

सर्दियों में हल्दी एक बेमिसाल औषधि मानी जाती है। हल्दी का उपयोग शरीर का दर्द भगाने के लिए तो किया ही जाता है साथ ही यह शरीर को भी गर्मी पहुंचाती है। इसका सेवन रात को सोते वक्त दूध के साथ किया जा सकता है।

सूप

सर्दियों के मौसम में सूप पीने का एक अलग ही मजा होता है। इस दौरान चलने वाली हवाएं और बिमारियों से बचने का ये सबसे बेस्ट उपाय माना जाता है। अगर आप नॉन वेज खाते है तो आपके लिए नॉन वेज सूप बहुत ही लाभकारी रहेगा। ये आपके शरीर को गर्म रखेगा और आपको ठंड के प्रभाव से भी बचाएगा।

केसर

केसर में मैंगनीज, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, सेलेनियम और आयरन जैसे खनिज होते हैं। ये खनिज आपकी त्वचा और सर की ऊपरी सतह को सर्दियों में सूखने से बचाते हैं। केसर खांसी, जुकाम, पेट की किसी भी तरह की समस्याए के लिए उत्कृष्ट है। यह आपके शरीर को सर्दियों में गर्म रखता हैय इसलिए सर्दियों में केसर खाना पसंद किया जाता है।

गुड़

हमें सर्दियों में ताजा गुड़ मिलता है और इसलिए इस समय इसमें विटामिन और खनिज भरपूर होते हैं। इसलिए सर्दियों में इसका सेवन जरूर करना चाहिए। यह इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है और सर्दियों के दौरान हमें गर्म रखता है। गुड़ में गर्म शक्ति है इसलिए यह ज्यादातर सर्दियों में परोसा जाता है। इसकी ताप शक्ति के कारण यह सर्दियों में रक्त के प्रवाह को बनाए रखता है।

तो ये थे कुछ टिप्स और उपाय जिनकी मदद से आप सर्दियों के मौसम में अपने शरीर को गर्म रख सकते है। बस ध्यान रखे की सभी उपायों को सही तरीके से प्रयोग किया जाए क्योंकि गलत इस्तेमाल से हानि भी हो सकती है।

Exit mobile version