मनोरंजन

Khesari Lal Yadav से मोनालिसा तक, ‘बिग बॉस ने बदल डाली थी इन भोजपुरी सितारों की किस्मत, जो आज लग्जरी जीवन जीते हैं

Khesari Lal Yadav से मोनालिसा तक

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिनेमा जगत के दिग्गज कलाकारों ने सलमान खान के लोकप्रिय शो बिग बॉस में भाग लिया है। वहीं, इन कलाकारों का जीवन इस शो में शामिल होने के बाद पूरी तरह से बदल गया था।

बिग बॉस ने भोजपुरी फिल्मों के कई सितारों की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वास्तव में, सलमान खान के इस रियलिटी शो में भोजपुरी सिनेमा क्षेत्र के कई ऐसे सितारों ने हिस्सा लिया, जिन्होंने रातों-रात अपना करियर बनाया। इस लिस्ट में भोजपुरी सिनेमा जगत के कई प्रमुख नाम भी हैं, जो आज की तारीख में पॉलिटिशन बन चुके हैं।

रवि किशन

इस लिस्ट में सबसे पहले भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन का नाम आता है। रवि किशन ने शो के पहले सीजन में दूसरे स्थान पर रहे थे।

संभावना सेठ

वहीं संभावना सेठ ने बिग बॉस के दूसरे सीजन में एंट्री की थी। उन्होंने शो पर धमाल मचाया। यह शो छोड़ने के बाद एक्ट्रेस की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई।

मनोज तिवारी

वहीं मनोज तिवारी बिग बॉस के चौथे सीजन में दिखाई दिए। उन्हें शो की ट्रॉफी नहीं मिली, लेकिन इससे उन्हें बहुत पॉपुलैरिटी मिली। शो के दौरान उनका और डॉली बिंद्र का विवाद बहुत चर्चा में रहा।

मोनालिसा

वहीं, मोनालिसा के लिए सलमान खान का यह शो जीवन बदलने वाला अनुभव था। इस शो ने एक्ट्रेस को उनके घर तक लाया। वास्तव में, मोनालिसा पहली ऐसी कंटेस्टेंट थीं, जिन्होंने बिग बॉस के घर में अपने साथियों को पाया और इसी घर पर शादी की।

विक्रांत सिंह

बिग बॉस के 10वें सीजन में मोनालिसा के साथ विक्रांत सिंह भी काफी चर्चा में रहे। दोनों की शादी बहुत चर्चा में रही।

अक्षरा सिंह 

भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी इस लोकप्रिय रियलिटी शो में शामिल हो चुकी हैं। वह बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में नजर आई थी, जहां वह बेहतरीन अभिनय के कारण चर्चा में थी। वहीं, इस शो से बाहर आने के बाद एक्ट्रेस को एक नया नाम मिला।

खेसारी लाल यादव

बिग बॉस 13 का सबसे लोकप्रिय सीजन था। इस सीज़न में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भी दिखाई दिए। वहीं, इस शो से बाहर निकलने के बाद वे बहुत सफल रहे। उन्हें पूरा देश जानने लगा।

TRP Report: अनुपमा इस हफ्ते भी नंबर वन पर कायम, दो नए शो की टॉप 5 की लिस्ट में एंट्री

दिनेश लाल यादव

बिग बॉस में भाग लेने के बाद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की मांग भी बढ़ गई। आज वे भाजपा सांसद और उत्कृष्ट अभिनेता हैं।

फेसबुक और ट्विटर पर हमसे जुड़ें और अपडेट प्राप्त करें:

facebook-https://www.facebook.com/newz24india

twitter-https://twitter.com/newz24indiaoffc

Related Articles

Back to top button
Share This
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks