पुलिस को चकमा देने के लिए अमृतपाल सिंह ने जोगा को दिया था मोबाइल, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ ये रोमांचक पल!

पुलिस को चकमा देने के लिए अमृतपाल सिंह ने जोगा को दिया था मोबाइल, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ ये रोमांचक पल!

सीसीटीवी फुटेज में जोगा सिंह को देखा जा सकता है। यह फुटेज 28 मार्च का है और लोकेशन लुधियाना की है। फुटेज में जोगा को एक मोबाइल शॉप में देखा जा सकता है। यहां वह अपने परिचित से मोबाइल खरीदने लगा। उस वक्त उसके साथ दो-तीन लोग और थे। पंजाब पुलिस को खालिस्तानी प्रचारक और ‘वारिस पंजाब दे’ के मुखिया अमृतपाल सिंह की तलाश है। इस बीच, उन्होंने अमृतपाल सिंह के साथी जोगा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दो हफ्ते पहले जोगा अमृतपाल सिंह के साथ भाग गया था। तब अमृतपाल सिंह ने उसे अपना मोबाइल दिया और कहा कि वह इसे लेकर भाग जाए, ताकि मोबाइल की लोकेशन को लेकर पुलिस को गुमराह किया जा सके।

Exit mobile version