राजपाल यादव की बड़ी चूक जिसने उन्हें तिहाड़ तक पहुंचाया, जानें 5 करोड़ का पूरा मामला

BY-VERSHA

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजपाल यादव मुश्किल में फंस गए हैं। एक फिल्म में उन्हें इतना बड़ा नुकसान हुआ कि उन्हें जेल तक जाना पड़ा

BY-VERSHA

असल में, साल 2010 में राजपाल यादव ने फिल्म 'अता पता लापता' बनाने के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे।

BY-VERSHA

एक्टर की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह फ्लॉप रही, जिसके चलते उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ा।

BY-VERSHA

घाटे के कारण राजपाल यादव पैसे वापस नहीं कर पाए। रिपोर्ट्स के अनुसार, राजपाल ने 7 चेक जारी किए, लेकिन सभी बाउंस हो गए।

BY-VERSHA

चेक बाउंस होने और पैसे न लौटाने के कारण राजपाल यादव पर कानूनी कार्रवाई हुई। अप्रैल 2018 में उन्हें जेल जाना पड़ा और 6 महीने की सजा सुनाई गई।

BY-VERSHA

हालांकि, जमानत पर वो जेल से बाहर आ गए, मगर उनपर मुकदमा चलता रहा. दिल्ली हाईकोर्ट में उनकी याचिका भी खारिज हो गई.

BY-VERSHA

2 फरवरी, 2026 को दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्टर को और राहत देने से इनकार कर दिया.

BY-VERSHA

राजपाल यादव को कोर्ट ने 4-5 फरवरी, 2026 तक तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का आदेश दिया था. पहले की तारीखों पर पेश न होने को कोर्ट ने अपमानजनक बताया था.

BY-VERSHA

आखिरकार उन्होंने सरेंडर कर दिया और अब वो जेल में बंद हैं हालांकि, राजपाल यादव अभी भी सुप्रीम कोर्ट में अपील कर सकते हैं. उनका परिवार इसपर निर्णय ले सकता है.

BY-VERSHA

बता दें कि साल 2010 में मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने अपनी शिकायत में कहा था कि राजपाल ने फिल्म बनाने के लिए 5 करोड़ उधार लिए थे. लेकिन फिल्म रिलीज के बाद भी उन्होंने अमाउंट नहीं लौटाया.

BY-VERSHA

मगर इस पूरे मामले पर राजपाल यादव का कहना था कि कंपनी ने पहले उनकी फिल्म में निवेश के लिए पैसे लगाए थे, लेकिन बाद में उसे उधार का नाम दे दिया और पैसे वापस मांगने लगे

BY-VERSHA

राजपाल का दावा था कि उन्होंने कंपनी पर भरोसा किया था, इसलिए कॉन्ट्रैक्ट ढंग से नहीं पढ़ा था. बता दें कि लोन का अमाउंट अब 9 करोड़ तक पहुंच गया है.

BY-VERSHA