Arjun Tendulkar Engagement: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की हुई सगाई, जानिए कौन हैं मंगेतर सानिया चंडोक

Arjun Tendulkar Engagement: अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक से सगाई की। जानें कौन हैं सानिया, उनका बैकग्राउंड और अर्जुन तेंदुलकर का क्रिकेट करियर अब तक।

Arjun Tendulkar Engagement: भारतीय क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे और उभरते क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर ने हाल ही में सगाई कर ली है। अर्जुन की मंगेतर का नाम सानिया चंडोक है, जो मुंबई के एक प्रतिष्ठित बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं।

कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की मंगेतर सानिया चंडोक?

सानिया चंडोक मशहूर उद्योगपति रवि घई की पोती हैं। रवि घई, घई हॉस्पिटैलिटी ग्रुप के मालिक हैं, जो इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी (लो-कैलोरी आइसक्रीम ब्रांड) जैसे प्रसिद्ध ब्रांड्स को संचालित करते हैं। सानिया और अर्जुन बचपन के दोस्त हैं। दिलचस्प बात यह है कि सानिया के पिता और सचिन तेंदुलकर अच्छे मित्र हैं, जिससे यह रिश्ता और भी खास बनता है।

गुपचुप तरीके से हुई सगाई

यह सगाई एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई जिसमें सिर्फ परिवार के करीबी लोग और कुछ दोस्त ही शामिल हुए। समारोह को मीडिया और लाइमलाइट से दूर रखा गया।

Also Read: https://newz24india.com/war-2-first-review-hrithik-roshan-and-junior-ntrs-film-has-become-a-blockbuster/

IPL और घरेलू क्रिकेट में अब तक का प्रदर्शन

IPL में अर्जुन तेंदुलकर का सफर

अर्जुन तेंदुलकर, एक लेफ्ट आर्म मीडियम फास्ट बॉलर और बॉलिंग ऑलराउंडर हैं, जो मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। उन्होंने IPL 2023 में डेब्यू किया था और अब तक कुल 5 आईपीएल मैच खेले हैं।

घरेलू क्रिकेट में अर्जुन का प्रदर्शन

अर्जुन तेंदुलकर का घरेलू क्रिकेट करियर भी संतुलित रहा है।

For English News: http://newz24india.in

Exit mobile version