बप्पी दा का आखिरी सफर, विले पार्ले में होगा आंतिम संस्कार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर बप्पी दा ने मंगलवार देर रात मुंबई के एक अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली। आज उनके घर से पार्थिव शरीर को अंतिम यात्रा के लिए ले जाया जा रहा है। बतादें कि उनके पार्थिव शरीर को विले पार्ले शमशान घाट ले जाया जा रहा है।जिस गाड़ी से उनकी पार्थिव शरीर को ले जाया जा रहा है उसे फूलों से सजाया गया है। वहीं, उनके अंतिम संस्कार के लिए विले पार्ले शमशान घाट में पूरी तैयारी कर ली गई है।

बप्पी लहरी के परिवार में गम का माहौल है, निधन की खबर मिलते ही उनके घर पर अंतिम दर्शन करने वालों का तांता लगा रहा। उन्हें आखिरी बार देखने के जाने वालों में सिंगर अलका याग्निकए अनुराधा पौडवाल, काजोल और अभिजीत भट्टाचार्य शामित थे।

आज 12 बजे तक बप्पी दा का अंतिम संस्कार होगा। इस कायक्रम में देरी इसलिए भी हो रही है क्योंकि उनके बेटे लॉस एंजेलिस में रहते हैं और आज तड़के ही वो मुंबई पहुंचे हैं। बतादें कि बप्पी दा ने अपनी बेटी की गोद में आखिरी सांस ली थी।

बप्पी दा ने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने कंटेंपरेरी स्टाइल से चार चांद लगा दी थी। आरडी बर्मन के बाद उन्होंने अपने अलग स्टाइल से लोगों का दिल जीता था। चलते चलते, थानेदार, साहेब, डिस्को डांसर, सैलाब और नमक हलाल जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में उन्होंने संगीत दिया था।

Exit mobile version