दिल्ली में पानी के बिल पर बड़ा ऐलान, Pravesh Verma की बात सुनकर खुश हो जाएंगे

दिल्ली के जल मंत्री Pravesh Verma ने राज्य में बढ़ते हुए पानी के बिल को माफ करने के लिए एक योजना बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि बिलिंग प्रणाली भी पुनर्गठित की जा रही है।

दिल्ली सरकार जल्द ही लोगों को खुशखबरी देगी। सोमवार को दिल्ली के जलमंत्री Pravesh Verma ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। पानी के बढ़े हुए बिलों को कम करने के लिए सरकार जल्द ही एक योजना बनाने जा रही है। दिल्ली के बहुत से लोगों ने अनुचित बिल आने की शिकायत की है। इसे देखते हुए Pravesh Verma ने ये महत्वपूर्ण घोषणा की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने इस बारे में और क्या कुछ कहा है।

कितनी बिल होगा माफ?

दिल्ली के जल मंत्री Pravesh Verma ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की: “हम जल्द ही एक बिल माफी योजना को शुरू करने पर विचार कर रहे हैं।” इस योजना के तहत सभी घरेलू बिल का समाधान किया जाएगा और औप बिल में लगभग 90 प्रतिशत की कमी होगी। बिलिंग सिस्टम और सॉफ्टवेयर भी बनाए जा रहे हैं। कुछ तकनीकी मुद्दे हैं, जिन पर काम किया जा रहा है।”

दिल्ली में कुल कितने रजिस्टर्ड ग्राहक हैं?

दिल्ली जल बोर्ड दिल्ली के लोगों को पानी देने का काम करता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जल बोर्ड के पास लगभग 29 लाख रजिस्टर्ड उपभोक्ता हैं। इनमें से कई निवासियों ने कहा कि उनके पास अनुचित बिल आ रहे हैं। दिल्ली के जल मंत्री Pravesh Verma ने इन्हीं शिकायतों को देखते हुए ये महत्वपूर्ण घोषणा की है।

जलजमाव के मुद्दे पर प्रवेश वर्मा ने क्या कहा?

Pravesh Verma ने बताया कि दिल्ली की सभी अनधिकृत कॉलोनियों में 2027 तक सीवर लाइनें होंगी। दिल्ली जल बोर्ड भी शहर की जल आवश्यकताओं को देखते हुए एक अवजल मास्टर प्लान पर काम कर रहा है। टेंडर भी जारी किया जाएगा। दिल्ली सरकार में प्रवेश वर्मा का पीडब्ल्यूडी विभाग भी है। उन्हें बताया गया कि दिल्ली में जलजमाव को कम करने के लिए ऐसे स्थानों पर अतिरिक्त पंप लगाए गए हैं। इसके अलावा दिल्ली के 35 फीसदी नालों की सफाई हो गई है। बाकी के नालों की सफाई के लिए 15 जून तक की तारीख तय की गई है।

Exit mobile version