CM Nayab Saini: हरियाणा में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नायब सिंह सैनी एक्शन मूड में आ गए है।
वहीं, CM Nayab Saini ने जनता की समस्याओं को हल करने के लिए राज्य भर में समाधान शिविर लगाए हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इस बीच एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उनका कहना था कि स्मार्ट सिटी बनाना उनका पहला लक्ष्य है।
CM Nayab Saini ने एक समीक्षा बैठक में समाधान शिविरों, स्वच्छता और सफाई अभियान, शहर की सड़कों को आवारा पशु मुक्त बनाने के लिए किए गए कार्यों, संपत्ति पहचान-पत्रों से संबंधित प्रश्नों, कॉलोनियों के नियमितीकरण, सड़कों की मरम्मत और विकास कार्यों पर चर्चा की।
वहीं, मुख्यमंत्री ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा संचालित कई परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि गुरुग्राम को स्मार्ट सिटी (Smart City) बनाना राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है। उनका कहना था कि गुरुग्राम को पहली प्राथमिकता दी जानी चाहिए और अधिकारियों को सफाई कार्यों में तेजी लानी चाहिए। स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट काम करने वाले नगर निकायों को पुरस्कार मिलेगा। इस बैठक में जिला नगर आयुक्त और नगर निगम आयुक्त भी उपस्थित थे। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल भी बैठक में उपस्थित थे।
आज हरियाणा भवन चंडीगढ़ में आयोजित शहरी स्थानीय निकाय (ULB) विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में सम्मिलित हुआ।
बैठक में शहरी विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और विकास योजनाओं को गति देने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
इसके साथ-साथ नगर निगम कार्यालय, नगर… pic.twitter.com/gSOEIobw3v
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) October 24, 2024
दरअसल, इलाके की खराब स्थिति को देखते हुए, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि नालों की सफाई में लापरवाही बरतने वाली संस्था को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। सैनी ने कहा कि सड़कों की मरम्मत और री-कार्पेटिंग में तेजी से काम होना चाहिए।
वहीं, शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा। बैठक के दौरान सीएम को बताया गया कि सभी 88 नगर पालिकाओं में रोजाना सुबह दो घंटे समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।