E-KYC करना है अनिवार्य, नहीं तो बंद हो जाएगा राशन कार्ड, प्रशासन ने ये निर्देश जारी किए

E-KYC करना अनिवार्य है,ऐसा नहीं करने पर लोगों को राशन नहीं मिलेगा और उन्हें परेशानी हो सकती है। 

विभाग ने राशन कार्ड धारकों को  लेकर निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत हर समय सभी राशन कार्ड धारकों को पूरी तरह से E-KYC कराना होगा। ऐसा नहीं करने पर लोग राशन का उठाव नहीं कर पाएंगे और मुसीबत में फंस सकते हैं।

यदि आप राशन कार्ड धारी हैं और हर महीने राशन लेते हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत अच्छी होगी। जिला प्रशासन ने राशन कार्ड धारकों को एक निर्देश भेजा है। ऐसा नहीं करने पर राशन कार्ड नहीं मिलेगा। यही नहीं, अगर आप प्रवासी मजदूर हैं, तो आपको आज ही यह काम करना चाहिए। यदि आपके आसपास कोई प्रवासी कर्मचारी है, तो आप उसे भी यह जानकारी दे सकते हैं।

राशन कार्ड को लेकर यह काम करना होगा:

दरअसल, विभाग ने राशन कार्ड धारकों को निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत हर समय सभी राशन कार्ड धारकों को पूरी तरह से E-KYC कराना होगा। ऐसा नहीं करने पर लोगों को राशन नहीं मिलेगा और उन्हें परेशानी हो सकती है। जिले के अलीगंज प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सन्नी कुमार ने बताया कि सभी राशन कार्ड धारकों को E-KYC करना अनिवार्य है। ऐसा नहीं होने पर लाभुक को मुश्किल होगी और राशन उठाना भी मुश्किल होगा।

घर-घर जाकर डीलर यह काम कर रहे हैं:

पदाधिकारी सन्नी ने  बताया कि प्रवासी कर्मचारियों का डाटा भी जांचना आवश्यक है। विभाग के कर्मचारी E-KYC पर लगातार काम कर रहे हैं। इसलिए, डीलरों को सभी ग्राहकों के घर-घर जाकर केवाईसी कराने का भी आदेश दिया गया है। जिन प्रवासी कर्मचारियों ने अबतक राशन कार्ड नहीं बनाया है, उन्हें जल्दी से ऑनलाइन अप्लाई करना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन करते ही, आचार संहिता पूरी होने पर उनका राशन कार्ड स्वीकृत किया जाएगा। उन्होंने सभी लोगों से अपने क्षेत्र के पीडीएस डीलर से केवाईसी कराने की अपील की। E-KYC फ्री है, और अगर किसी से पैसे की मांग की जाती है और जानकारी मिलती है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version