CM Bhagwant Mann: भारतीय हॉकी अपने स्वर्णिम दौर में लौटी रही 

CM Bhagwant Mann ने पंजाब को रंगला पंजाब बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि वे चाहते हैं कि प्रदेश के युवा अपने देश के लिए सर्वोत्तम प्रदर्शन करें और खेलों में प्रदेश की पुरानी शान को बहाल करें।

CM Bhagwant Mann ने कहा कि हमारे देश की हॉकी दोबारा से अपने पुराने दौर में लौट रही है। टीम ने ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद अब एशियन चैंपियनशिप जीत ली है। CM ने कहा कि उनकी सरकार प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी खेड़ा वतन पंजाब दियां में पूरी मेहनत दिखा रहे हैं। जिसके बेहतरीन परिणाम सामने आ रहे हैं।

भारत की हॉकी टीम को बधाई दी

चीन को अपने घर पर हराकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में 1-0 से चीन को मात दी, जो गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि भारत ने पांचवीं बार यह ट्रॉफी अपने नाम की है, इसलिए यह देश के लिए गर्व का समय है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी प्रशंसा के पात्र हैं क्योंकि उन्होंने टीम के दौरान शानदार खेल दिखाया है। पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने सभी सात मैच जीते।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह और भी खुशी की बात है कि पंजाब के सात खिलाड़ी भारतीय टीम में हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के युवा खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह भी टूनार्मेंट में सबसे अच्छे खिलाड़ी हैं और भारतीय टीम के कप्तान हैं। हरमनप्रीत सिंह को टूनार्मेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी घोषित किया गया।

Exit mobile version