पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हाल ही में जापान और दक्षिण कोरिया का दौरा किया, जिसका उद्देश्य प्रदेश को निवेशकों के लिए आकर्षक बनाना और औद्योगिक प्रगति को तेज करना था। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने पंजाब को एक उभरते औद्योगिक केंद्र के रूप में प्रस्तुत किया और निवेशकों के साथ कई उच्च स्तरीय बैठकें कीं।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह दौरा पंजाब की औद्योगिक और तकनीकी क्षमता को दुनिया के सामने लाने का अवसर है। उन्होंने बताया कि जापानी और दक्षिण कोरियाई कंपनियों ने प्रदेश में निवेश के विभिन्न अवसरों में गहरी रुचि दिखाई। इनमें इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, अनुसंधान एवं विकास, डिजिटल गवर्नेंस, स्वच्छ ऊर्जा और कौशल विकास परियोजनाएं शामिल हैं।
also read: 50 लाख अनुदान से खुश ग्रामीणों ने मान सरकार का जताया आभार
जापान में उन्होंने जेबीआईसी, होंडा, यामाहा, सुजुकी और टोरे इंडस्ट्रीज जैसी प्रमुख कंपनियों के साथ मुलाकात की और औद्योगिक सहयोग, निवेश और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण पर चर्चा की। इसके अलावा, आई.टी., ऑटोमेशन और स्टार्टअप इको-सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए प्रोजेक्ट साझेदारी पर भी सहमति बनी।
दक्षिण कोरिया के दौरे के दौरान सियोल में मुख्यमंत्री ने भारतीय दूतावास और प्रवासी भारतीय समुदाय से मुलाकात की। कोरियाई कंपनियों जैसे जी.एस. ई.एन.सी., नोंगशिम और डाइवू ई एंड सी ने पंजाब में निवेश, नवाचार और औद्योगिक सहयोग में रुचि दिखाई। इसके अलावा, कोरिया ने खेल, पर्यटन, कृषि तकनीक और पशु पालन क्षेत्र में भी निवेश के अवसरों का समर्थन किया।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस दौरे के अनुभव और निवेशकों की रुचि से आगामी प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन 2026 में तकनीक और प्रतिभा के बीच मजबूत समन्वय स्थापित होगा। इससे पंजाब देश और दुनिया में निवेश के लिए अग्रणी राज्य बनकर उभरेगा। मुख्यमंत्री ने निवेशकों और औद्योगिक साझेदारों को राज्य सरकार की पूर्ण समर्थन और सुविधाओं का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. रवि भगत और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x
