उर्फी जावेद ने ”पुष्पा- द राइज” के आइटम साॅन्ग को भी नहीं बख्शा

उर्फी जावेद टीवी की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अपने बोल्ड कपड़ों और लुक को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। उनकी बोल्ड तस्वीरों को भी फैंस खूब पसंद करते हैं। उर्फी जावेद ने साड़ी में अपना बोल्ड अंदाज दिखाते हुए फिल्म ”पुष्पा- द राइज” में सामंथा रुथ प्रभु का ऊ अंटवा, ऊ ऊ अंटवा पर डांस करती नजर आई हैं।

हाॅट अंदाज के लिए जानी जाती है उर्फी
अपने डांस वीडियो को खुद उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावेद ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह  ”ऊ अंटवा” गाने पर डांस कर रही हैं।

हाॅट अंदाज में शेयर की वीडियो
वीडियो में उर्फी जावेद ने स्टालिश ब्लाउज के साथ वाइन कलर की साड़ी पहनी हुई है। साथ ही अपने बालों का पफ बनाया हुआ है। इस वीडियो में वह सामंथा रुथ प्रभु की तरह जोरदार डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में उर्फी जावेद का हॉट और बोल्ड अंदाज भी देखने को मिल रही है। अपने इस डांस वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी जावेद ने खास कैप्शन भी लिखा है।

रेंडम क्लिप किया शेयर
उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”इस पर एक रील पोस्ट करनी पड़ी! एक डांसर के तौर पर नहीं, इसे यूं ही शूट किया”। सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद का यह डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

फैंस ने कहा हाॅट”
अभिनेत्री के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई सोशल मीडिया पर यूजर्स और फैंन ने उर्फी जावेदा की कमर की तारीफ की। साथ ही उन्हें हॉट भी बताया है। वहीं कुछ फैंस ने लिखा, कम बजट वाली सामंथा। एक अन्य ने कहा, एक्सप्रेशन बहुत खराब हैं।

Exit mobile version