Gold Price Today 17 नवंबर 2025: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता समेत प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के ताजा भाव और MCX रेट। शादी सीजन में सोना खरीदने का सही समय।
Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में सोमवार, 17 नवंबर को गिरावट दर्ज की गई है। घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने का भाव कम होने से निवेशकों और खरीदारों के बीच हलचल रही। एमसीएक्स (MCX) पर 5 दिसंबर के एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,23,114 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुआ, जबकि पिछले दिन यह 1,23,561 रुपए पर बंद हुआ था।
सोने के भाव में गिरावट के कारण बाजार में हल्का उत्साह देखने को मिला। सुबह 10 बजे, सोने का भाव 1,23,332 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जो पिछले दिन की तुलना में लगभग 230 रुपए कम था। वहीं, एमसीएक्स पर सोना शुरुआती कारोबार में 1,23,580 रुपए के हाई लेवल तक पहुंचा।
चांदी की कीमत में भी गिरावट
सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई। सोमवार को चांदी का भाव 1,55,425 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था। दिन की शुरुआत में चांदी 1,55,104 रुपए प्रति किलोग्राम पर ओपन हुई थी, जो पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 600 रुपए कम थी।
आपके शहर में सोने का ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली:
24 कैरेट: 1,25,120 रुपए
22 कैरेट: 1,14,700 रुपए
18 कैरेट: 93,880 रुपए
मुंबई:
24 कैरेट: 1,24,970 रुपए
22 कैरेट: 1,14,550 रुपए
18 कैरेट: 93,730 रुपए
चेन्नई:
24 कैरेट: 1,25,890 रुपए
22 कैरेट: 1,15,400 रुपए
18 कैरेट: 96,250 रुपए
also read:- Gold Price: फिर चमकेगा सोना! एक्सपर्ट के अनुसार कीमतों…
कोलकाता:
24 कैरेट: 1,24,970 रुपए
22 कैरेट: 1,14,550 रुपए
18 कैरेट: 93,730 रुपए
अहमदाबाद:
24 कैरेट: 1,25,020 रुपए
22 कैरेट: 1,14,600 रुपए
18 कैरेट: 93,780 रुपए
लखनऊ:
24 कैरेट: 1,25,120 रुपए
22 कैरेट: 1,14,700 रुपए
18 कैरेट: 93,880 रुपए
पटना:
24 कैरेट: 1,25,020 रुपए
22 कैरेट: 1,14,600 रुपए
18 कैरेट: 93,780 रुपए
हैदराबाद:
24 कैरेट: 1,24,970 रुपए
22 कैरेट: 1,14,550 रुपए
18 कैरेट: 93,730 रुपए
शादी सीजन में सोने-चांदी की खरीदारी का मौका
शादी सीजन की शुरुआत हो चुकी है और इस दौरान सोने-चांदी की खरीदारी बढ़ जाती है। कीमतों में गिरावट के कारण लोग अधिक उत्साह के साथ बहुमूल्य धातु की खरीदारी कर रहे हैं। निवेशकों और सजावट प्रेमियों के लिए यह समय सोने और चांदी खरीदने का बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x
