सोने की कीमतें 26 नवंबर 2025 को बढ़ीं। जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, लखनऊ और अन्य शहरों में आज 24, 22 और 18 कैरेट सोने के ताजा भाव।
सोने के शौकीनों के लिए बुधवार, 26 नवंबर 2025 का दिन खास रहा। घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 दिसंबर की एक्सपायरी वाले गोल्ड फ्यूचर वायदा बुधवार को 1,25,750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुआ। पिछली बंद कीमत 1,25,225 रुपए थी, यानी सुबह ही कीमत में करीब 525 रुपए की बढ़त दर्ज की गई।
सुबह 10:40 बजे MCX पर 5 दिसंबर का सोना 1,25,920 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। शुरुआती कारोबार में सोने ने 1,25,950 रुपए के हाई लेवल को भी छुआ।
also read:- Gold Price Today: सोने की चमक लौटी, दिल्ली से लखनऊ तक…
मुख्य शहरों में सोने के भाव (प्रति 10 ग्राम):
दिल्ली: 24 कैरेट – 1,28,060 | 22 कैरेट – 1,17,400 | 18 कैरेट – 96,080
मुंबई: 24 कैरेट – 1,27,910 | 22 कैरेट – 1,17,250 | 18 कैरेट – 95,930
चेन्नई: 24 कैरेट – 1,28,730 | 22 कैरेट – 1,18,000 | 18 कैरेट – 98,450
कोलकाता: 24 कैरेट – 1,27,910 | 22 कैरेट – 1,17,250 | 18 कैरेट – 95,930
अहमदाबाद: 24 कैरेट – 1,27,960 | 22 कैरेट – 1,17,300 | 18 कैरेट – 95,980
लखनऊ: 24 कैरेट – 1,28,060 | 22 कैरेट – 1,17,400 | 18 कैरेट – 99,080
पटना: 24 कैरेट – 1,27,960 | 22 कैरेट – 1,17,300 | 18 कैरेट – 95,980
हैदराबाद: 24 कैरेट – 1,27,910 | 22 कैरेट – 1,17,250 | 18 कैरेट – 93,930
सोने की कीमतों में तेजी के कारण सावधानियाँ:
शादी सीजन और निवेशकों की बढ़ती मांग के चलते आज सोने की कीमतें ऊँची बनी हुई हैं। ऐसे में यदि आप आज सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो अपने शहर के नवीनतम रेट जरूर जांच लें। कीमतों में रोजाना उतार-चढ़ाव के कारण बिना जानकारी के निवेश करना आर्थिक नुकसान में बदल सकता है।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x
