ट्रेंडिंग

Gold Price Today: सोने की कीमतों में फिर उछाल, दिल्ली-चेन्नई समेत कई शहरों में बढ़े दाम; जानें 10 बड़े शहरों का रेट

Gold Price Today: सोने के दाम में फिर तेजी आई है। दिल्ली, चेन्नई समेत 10 बड़े शहरों में 22 और 24 कैरेट गोल्ड का नया रेट जानें।

Gold Price Today: सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। देश के ज्यादातर प्रमुख शहरों में गुरुवार को सोने के दाम बढ़ गए हैं। 16 जुलाई की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,43,730 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं चेन्नई में सोना सबसे महंगा रहा, जहां 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,43,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई।

सोने की कीमतों पर घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों का भी असर देखने को मिलता है। ग्लोबल मार्केट में हाजिर सोने की कीमत करीब 4,029.66 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बनी हुई है।

देश के प्रमुख शहरों में आज का सोने का भाव| Gold Price Today

दिल्ली में सोने की कीमत

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,43,730 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,31,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

मुंबई और कोलकाता में गोल्ड रेट

मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,580 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,610 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

चेन्नई में सबसे ज्यादा भाव

चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,43,790 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,31,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत

पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,43,580 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,31,610 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

10 बड़े शहरों में सोने का आज का रेट| Gold Price Today

शहर           22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)       24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली                 131760                               143730
मुंबई                  131610                               143580
अहमदाबाद        131660                               143630
चेन्नई                  131810                               143790
कोलकाता           131610                               143580
हैदराबाद            131610                               143580
जयपुर                131760                               143730
भोपाल                131660                               143630
लखनऊ              131760                              143730
चंडीगढ़               131760                              143730

also read:- Gold Silver Price Today: 10 जुलाई को सोने-चांदी के भाव…

गोल्ड को लेकर HSBC का बड़ा अनुमान

गोल्ड की कीमतों को लेकर HSBC ने भी भविष्यवाणी की है। बैंक के अनुसार, साल 2026 में सोने की औसत कीमत 4,560 डॉलर प्रति औंस रह सकती है। वहीं 2027 में यह औसत कीमत बढ़कर 4,925 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने का अनुमान है।

रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 के अंत तक सोने की कीमत 4,750 डॉलर प्रति औंस और अगले साल के अंत तक 5,025 डॉलर प्रति औंस तक जाने की संभावना जताई गई है।

चांदी के दाम में आई गिरावट

जहां सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है, वहीं चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। 16 जुलाई की सुबह घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

कम मांग और आभूषण कारोबारियों व इंडस्ट्री की ओर से खरीदारी धीमी रहने के कारण चांदी के भाव पर दबाव बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत करीब 58.26 डॉलर प्रति औंस है।

क्यों बदलते रहते हैं सोने-चांदी के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों पर कई कारकों का असर पड़ता है। इनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति, डॉलर की मजबूती, महंगाई, ब्याज दरों में बदलाव और घरेलू मांग प्रमुख हैं। यही कारण है कि रोजाना दोनों कीमती धातुओं के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है।

For English Newshttp://newz24india.in

Related Articles

Back to top button