हरियाणा नगर निगम: हरियाणा सरकार ने 8 नगर निगम और 72 नगर पालिका एवं नगर परिषदों में पार्षद मनोनीत किए

हरियाणा नगर निगम: हरियाणा सरकार ने प्रदेश के 8 नगर निगम और 72 नगर पालिका तथा नगर परिषदों में पार्षदों को मनोनीत करने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है। इस फैसले के तहत प्रदेश के विभिन्न शहरों में स्थानीय प्रशासन को और मजबूत किया जाएगा।

हरियाणा नगर निगम: हरियाणा के 8 नगर निगम- यमुनानगर, करनाल, पानीपत, रोहतक, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर और हिसार—में तीन-तीन पार्षदों को मनोनीत किया गया है। इन 8 हरियाणा नगर निगम में कुल 24 पार्षद मनोनीत हुए हैं, जो स्थानीय विकास कार्यों और प्रशासनिक निर्णयों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इसके अलावा, 72 नगर पालिका और नगर परिषदों में भी दो से तीन पार्षदों को मनोनीत किया गया है। यह कदम स्थानीय निकायों को सशक्त बनाने और क्षेत्रीय प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
also read:- Haryana News: एसवाईएल को लेकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और…
हरियाणा सरकार का यह फैसला स्थानीय शासन को प्रभावी बनाने, विकास कार्यों की गति तेज करने और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए अहम माना जा रहा है।
 
सरकार ने कहा है कि मनोनीत पार्षद नगर निगम और नगर पालिका के कामकाज में सहयोग करेंगे और अपने क्षेत्रों के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। इससे स्थानीय स्तर पर शासन व्यवस्था और भी पारदर्शी और जवाबदेह बनेगी।
 
इस पहल से हरियाणा के शहरों में बेहतर प्रशासनिक नियंत्रण स्थापित होगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। सरकार का मानना है कि इस तरह के कदम प्रदेश की समग्र प्रगति और विकास में सहायक सिद्ध होंगे।

जारी की गई सूची के अनुसार, विभिन्न नगर निगमों में मनोनीत पार्षदों के नाम इस प्रकार हैं:

रोहतक से रमेश बोहर, अशोक वर्मा और अनीता गर्ग

करनाल से गौरव नागपाल, उमेश परोचा, विशेष वर्मा

पानीपत से धर्मबीर कश्यप, डॉ. गौरव श्रीवास्तव , हिमांशु बंगा

यमुनानगर से ऊषा रानी, सीमा गुलाटी और सरदार हरभजन सिंह

फरीदाबाद से योगेश शर्मा, प्रियंका बिष्ट बुधनी, जसवंत सैनी

गुरुग्राम से विक्रांत यादव, सचिन देवतवल, कृष्ण स्वामी

हिसार से सुरेश जांगड़ा, गगन शर्मा, सुरजीत सैनी


जबकि मानेसर से सतदेव शर्मा, किरोड़ी तंवर और शेर सिंह को पार्षद के रूप में मनोनीत किया गया है।

For More English News: http://newz24india.in
Exit mobile version