CM Nayab Saini ने भेंट के दौरान सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी।
नई दिल्ली में CM Nayab Saini ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति से मुलाकात की फोटो पोस्ट करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट की और सभी हरियाणावासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि आपके प्यार, आत्मीयता और प्रेरणादायक व्यक्तित्व से हमेशा ऊर्जा आती है। बाद में उन्होंने उपराष्ट्रपति धनखड़ से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की बधाई और शुभकामनाएं दी।