हरियाणा के CM Nayab Saini ने प्रदेश के किसानों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है, 5.20 लाख किसानों को बोनस मिलेगा

CM Nayab Saini ने बड़ा ऐलान किया, 5.20 लाख किसानों को बोनस मिलेगा

CM Nayab Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। आपको बता दें कि हरियाणा में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावों की तारीखों को चुनाव आयोग दोपहर तीन बजे घोषित करेगा। विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले सीएम नायब सिंह सैनी ने बड़ी घोषणा की है। CM के इस निर्णय से राज्य के 5 लाख 20 हजार किसानों को सीधे लाभ हुआ। CM नायब सैनी ने चंडीगढ़ में खरीफ़ 2024 के फसलों के लिए बोनस राशि दी है।

चंडीगढ़ में हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस की और इस दौरान सीएम ने ख़रीफ़-2024 के फसलों के लिए बोनस राशि जारी की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसानों को प्रति एकड़ बोनस दिया गया है।  मई, जून और जुलाई में कम बारिश होने के कारण फसलों को काफी नुकसान हुआ है, इसलिए अब सरकार ने किसानों के लिए बोनस राशि जारी की है।

2000 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से बोनस

सीएम सैनी ने कहा कि रजिस्ट्रेशन पोर्टल में पंजीकृत सभी किसानों को 2000 रुपये प्रति एकड़ बोनस दिया गया है। बारिश कम होने से किसानों की लागत बढ़ी है, इसलिए बीजेप सरकार ने निर्णय लिया कि 2000 रुपये प्रति एकड़ बोनस दिया जाएगा। 5 लाख 20 हजार किसानों को शुक्रवार को पहली किस्त दी गई, मुख्यमंत्री सैनी ने बताया। 525 करोड़ रुपये इसके तहत दिए गए हैं। इसके अलावा, राज्य के आठ ज़िलों में पशु चिकित्सक पोलोक्लीनिक खोला जाएगा। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि जो दुग्ध विक्रेता, जिनकी आय 3 लाख वार्षिक हैं, उन्हें दयालु योजना के अंतर्गत लाया जायेगाय अगर उनके परिवार में कोई अनहोगी तो उन्हें बीमा के अधीन लाया जाएगा।

कांग्रेस के सारे आरोप निराधार आरोप-सीएम सैनी

CM नयब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस अपना राजनीतिक लाभ उठाने के लिए हमारी सरकार पर झूठे आरोप लगा रही है। जबकि हमारी सरकार ने किसानों के लिए कई कार्यक्रम बनाए हैं। 10 साल में एमएमसपी पर 50 लाख 65 हजार 264 मीट्रिक टन फसल किसानों से खरीदी गई है। CM ने कहा कि हमारी सरकार 14 और फसलें MSP पर खरीद रही थी, लेकिन अब हमने सभी फसलों को MSP पर खरीदने का फैसला किया है। वहीं, किसान सम्मान निधि के तहत हरियाणा में 20 लाख किसानों को 17 किस्तों में 5790 करोड़ रुपये सीधे खाते में भेजे गए हैं।

Exit mobile version