हरियाणा डॉक्टर भर्ती 2025: स्वास्थ्य विभाग के 777 खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में, सीएम नायब सैनी से मंजूरी के बाद जल्द होगी नियुक्ति
हरियाणा डॉक्टर भर्ती 2025: हरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की नियुक्तियों को लेकर बड़ी कार्रवाई की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास डॉक्टरों की नियुक्ति से जुड़ी फाइल भेज दी गई है, और उनके अनुमोदन के बाद वेटिंग लिस्ट में शामिल 126 डॉक्टर्स को जल्द ही नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।
हरियाणा डॉक्टर भर्ती 2025 – मुख्य बातें:
-
कुल खाली पद: 777
-
पहले चरण में नियुक्ति: 502 डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र जारी
-
दूसरे चरण में: 126 डॉक्टर्स को नियुक्ति का इंतजार
-
दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया शुरू
-
नियुक्ति के बाद डॉक्टरों की कमी वाले अस्पतालों में होगी पोस्टिंग
Also Read: https://newz24india.com/haryana-cet-2025-government-decision-normalization-formula-exam-date/
नियुक्तियों की प्रक्रिया अंतिम चरण में
प्रदेश के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी को देखते हुए, रोहतक पीजीआई द्वारा भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग को परीक्षा परिणाम भेजा गया, और चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और बायोमेट्रिक प्रक्रिया के लिए बुलाया गया।
अब वेटिंग लिस्ट के 126 डॉक्टर्स पिछले दो महीनों से ज्वाइनिंग का इंतजार कर रहे हैं, और अब संबंधित फाइल सीएम तक पहुंच चुकी है। मंजूरी मिलते ही सभी को ज्वाइनिंग लेटर जारी कर दिए जाएंगे।
58 और डॉक्टर्स को दस्तावेज़ जांच के लिए बुलाया गया
अभी 126 डॉक्टरों की नियुक्ति बाकी ही है कि विभाग ने वेटिंग लिस्ट से 58 और डॉक्टर्स को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए पंचकूला मुख्यालय पर बुलाया है। इन्हें सुबह 10 बजे दस्तावेज़ों की जांच प्रक्रिया में भाग लेने का निर्देश दिया गया है।
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए सरकार प्रतिबद्ध
हरियाणा सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के हर सरकारी अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। डॉक्टरों की ये नियुक्तियाँ जनस्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेंगी और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में इलाज की गुणवत्ता बढ़ाएंगी।
For More English News: http://newz24india.in