गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश…IAS अमित कुमार चंडीगढ़ नगर निगम के नए कमिश्नर बने

गृह मंत्रालय: चंडीगढ़ नगर निगम से बड़ी खबर है। 2008 बैच के IAS अधिकारी अब चंडीगढ़ नगर निगम कमिश्नर बन गए हैं।

चंडीगढ़ नगर निगम से बड़ी खबर है। 2008 बैच के आईएएस अधिकारी अमित कुमार अब चंडीगढ़ नगर निगम कमिश्नर हैं। इस संबंध में गृह मंत्रालय ने आदेश जारी किए हैं। AGMUT कैडर से पंजाब कैडर में प्रतिनियुक्ति के आधार पर यह नियुक्ति दी गई है।

आपको बता दें कि आईएएस अमित कुमार पंजाब में ग्रामीण विकास निदेशक हैं। यह पद आईएएस आनंदिता मित्रा के सेवामुक्त होने के बाद से खाली था। डीसी विनय प्रताप सिंह इस समय नगर निगम आयुक्त थे।

सरकार ने भेजे थे 3 नाम

आनंदिता मित्रा के पदमुक्त होने के बाद पंजाब सरकार (Punjab Government) ने इस पद के लिए 3 अधिकारियों के नामों का पैनल भेजा था। इनमें आईएएस रामवीर, अमित कुमार और गिरीश दयालन शामिल थे। इनके नामों को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। उम्मीद है कि अमित कुमार जल्द ही अपनी नई जिम्मेदारी संभाल लेंगे।

Exit mobile version