स्वतंत्रता दिवस 2025: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट में तिरंगा फहराया, अमन अरोड़ा ने लुधियाना में संभाली कमान

स्वतंत्रता दिवस 2025 पर पंजाब में देशभक्ति का जोश दिखा। फरीदकोट में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तिरंगा फहराया, जबकि लुधियाना में मंत्री अमन अरोड़ा ने ध्वजारोहण किया। पढ़ें पूरी खबर।

मुख्यमंत्री भगवंत मान: पूरा पंजाब आज 79वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के जज़्बे और उत्साह के साथ मना रहा है। इस वर्ष का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह फरीदकोट में आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट में किया ध्वजारोहण

फरीदकोट के नेहरू स्टेडियम में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तिरंगा फहराया और देश के वीर शहीदों को नमन किया। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं से देश सेवा और भाईचारे की भावना को मजबूत करने की अपील की।
वीरवार शाम को सीएम भगवंत मान समारोह में शामिल होने के लिए फरीदकोट पहुंचे थे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

also read:- स्वतंत्रता दिवस 2025: फरीदकोट में तिरंगा फहराएंगे सीएम…

मंत्री अमन अरोड़ा ने लुधियाना में किया तिरंगा फहराया

वहीं, पंजाब के ऊर्जा मंत्री अमन अरोड़ा ने लुधियाना में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि आज का दिन हमें स्वतंत्रता की कीमत और जिम्मेदारियों का अहसास कराता है।

सभी जिलों में हुए ध्वजारोहण कार्यक्रम

मुख्य समारोह के अलावा, राज्य के सभी मंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अपने-अपने जिलों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी संस्थानों में भी विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों और देशभक्ति गीतों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम

राज्य भर में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सख्त इंतजाम किए गए थे। विशेष रूप से फरीदकोट में, सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के जरिए समारोह की निगरानी की गई। हजारों की संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था ताकि कोई अव्यवस्था न हो।

For More English News: http://newz24india.in

Exit mobile version