International Geeta Mahotsav News: अब मथुरा-वृंदावन सहित देश के छह बड़े मंदिरों में शुरू हुआ लाइव प्रसारण से दुनिया भर के श्रद्धालु अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को देखेंगे।

International Geeta Mahotsav News: 2024 में कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का प्रत्यक्ष प्रसारण भी देश के पांच राज्यों के छह प्रसिद्ध मंदिरों से शुरू हो गया है।

International Geeta Mahotsav News: 2024 में कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का प्रत्यक्ष प्रसारण भी देश के पांच राज्यों के छह प्रसिद्ध मंदिरों से शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र से इस लाइव प्रोग्राम को लांच किया। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि ओडीशा इस बार के अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में सहयोगी राज्य है।

उन्होंने बताया कि ओडिशा के पूरी में श्री जगन्नाथ मंदिर, उत्तर प्रदेश के वृन्दावन में बांके बिहारी मंदिर, मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर, गुजरात में द्वारिकाधीश, मध्यप्रदेश के उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर और राजस्थान की राजधानी जयपुर में श्री गोविंद देव जी मंदिर में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का लाइव प्रसारण शुरू हो गया है।

उन्होंने बताया कि उक्त सभी मंदिर देश ही नहीं विदेशों में भी प्रसिद्ध हैं और लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन दर्शन करने आते हैं। इन मंदिरों के प्रांगण में हरियाणा सरकार द्वारा बड़े एलईडी स्क्रीन लगाकर कुरुक्षेत्र में चल रहे अन्तर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का लाइव प्रसारण आज से दिखाना शुरू कर दिया गया है। यह लाइव प्रसारण 11 दिसंबर तक चलेगा।

Exit mobile version