राज्यपंजाब

ISI मॉड्यूल का पंजाब में भंडाफोड़, तीन लोग गिरफ्तार, बहुत सारे हथियार बरामद

ISI मॉड्यूल का पंजाब में भंडाफोड़

पंजाब पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल की है। काउंटर इंटेलिजेंस बठिंडा यूनिट ने ISI मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी है। प्रारंभिक जांच से पता चला कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति यूएपीए मामलों के तहत संगरूर जेल में बंद लोगों से संपर्क में थे। गिरफ्तार किए गए अपराधियों से 30 जिंदा कारतूस, 8 पिस्टल और 9 मैगजीन बरामद हुए हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इन तीनों आरोपियों के खिलाफ पीएस कैंट बठिंडा में एफआईआर दर्ज की गई है। अपराधियों का क्रिमिनल रिकॉर्ड खोला जा रहा है। इसके बाद मामले को आगे बढ़ाया जाएगा। राज्य में शांति बनाए रखने के लिए पंजाब पुलिस पूरी तरह से सीएम भगवंत मान के निर्देशों पर काम करेगी।

बब्बर खालसा इंटरनेशनल 4 सदस्य हुए थे गिरफ्तार

ज्ञात होना चाहिए कि पिछले महीने पंजाब पुलिस ने प्रतिबंधित खालिस्तान समर्थक समूह बब्बर खालसा इंटरनेशनल के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों से छह पिस्तौल और 275 कारतूस बरामद हुए। इस कार्रवाई को एसएस नगर पुलिस ने किया था। अंतरराष्ट्रीय टारेगट किलिंग का कार्य बब्बर खालसा को सौंपा गया था। पाकिस्तान में रहने वाले आंतकी हरविंदर रिंडा ने उनका समर्थन किया। इन आरोपियों को आईएसआई की सहायता मिल रही थी।

PUNJAB में दो महीने में 30 हजार से अधिक पराली जलाने की घटनाएं, हवा में घुला जहर

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपियों के पास ड्रोन से पाकिस्तान से लाए गए हथियार थे। इन आरोपियों ने प्रदेश की शांति भंग करने के उद्देश्य से टारगेट किलिंग की योजना बनाई थी। इन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता, शस्त्र अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधि अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

फेसबुक और ट्विटर पर हमसे जुड़ें और अपडेट प्राप्त करें:

facebook-https://www.facebook.com/newz24india

twitter-https://twitter.com/newz24indiaoffc

Related Articles

Back to top button