न्यायमूर्ति शील नागू ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली |

पंजाब के राज्यपाल ने न्यायमूर्ति शील नागू को पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई|

पंजाब के राज्यपाल श्री बनवारीलाल पुरोहित ने आज यहां पंजाब राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में न्यायमूर्ति शील नागू को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई।

शपथ समारोह की कार्यवाही पंजाब के मुख्य सचिव श्री अनुराग वर्मा द्वारा संचालित की गई, जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान, हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, न्यायमूर्ति श्री शील नागू के पारिवारिक सदस्य, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के सेवारत एवं सेवानिवृत्त न्यायाधीश, पंजाब के वित्त मंत्री श्री हरपाल सिंह चीमा, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री श्री अमन अरोड़ा, राजस्व मंत्री श्री ब्रह्म शंकर जिम्पा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, कृषि मंत्री श्री गुरमीत सिंह खुडियां, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता, पंजाब के महाधिवक्ता श्री गुरमिंदर सिंह, पंजाब के डीजीपी श्री गौरव यादव और पंजाब, हरियाणा एवं चंडीगढ़ के अन्य वरिष्ठ सिविल एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति श्री शील नागू की नियुक्ति को विधि और न्याय मंत्रालय द्वारा 4 जुलाई, 2024 को औपचारिक रूप से अधिसूचित किया गया था।

Exit mobile version