कैथल के पुलिस इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने अमेरिका में रचा इतिहास, वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में रजत पदक किया अपने नाम

कैथल के इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने अमेरिका में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में आर्म रेसलिंग में रजत पदक जीतकर हरियाणा पुलिस और भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।

हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने अमेरिका के बर्मिंघम शहर में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में भारत का नाम रोशन किया है। 30 जून से 6 जुलाई 2025 तक चले इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में उन्होंने आर्म रेसलिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश और विभाग को गौरवान्वित किया।

वॉलीबॉल में भी दी मजबूत टक्कर

इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने वॉलीबॉल स्पर्धा में भी भाग लिया, जिसमें उनकी टीम सेमीफाइनल मुकाबले में ब्राजील की टीम से हार गई। हालांकि, आर्म रेसलिंग में उन्होंने दमदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

Also Read: https://newz24india.com/haryana-colleges-renamed-after-martyrs/

एसपी ने किया सम्मानित, दी शुभकामनाएं

इस उपलब्धि पर कैथल की एसपी आस्था मोदी ने सुरेंद्र कुमार को सम्मानित किया और कहा, “इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत और हरियाणा पुलिस का नाम ऊंचा किया है। उनकी यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।”

हरियाणा पुलिस को मिला अंतरराष्ट्रीय पहचान

इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार की सफलता यह दर्शाती है कि हरियाणा पुलिस के जवान न केवल कानून व्यवस्था में बल्कि खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। यह पदक भारतीय पुलिस बल की कड़ी मेहनत, समर्पण और प्रतिभा का प्रतीक है।

For More English News: http://newz24india.in

Exit mobile version