मिस यूनिवर्स 2025 का ताज मैक्सिको की फातिमा बॉश के सिर सजा। जानें उनके टॉप 5, विवाद और महिलाओं से जुड़े सवाल पर दिया गया प्रेरक जवाब।
मिस यूनिवर्स 2025 का ताज मैक्सिको की फातिमा बॉश के सिर सजा। थाईलैंड में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में दुनियाभर की सुंदरियों के बीच फातिमा ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया। भारत की प्रतिनिधि मॉडल मनिका विश्वकर्मा इस बार टॉप 30 तक पहुंचीं, लेकिन टॉप 12 में जगह नहीं बना सकीं।
ताज पहनते समय फातिमा भावुक
जैसे ही फातिमा का नाम विजेता के रूप में घोषित हुआ और उनका सिर ताज से सजाया गया, वे भावुक हो उठीं। उनके आंसू उनकी मेहनत, धैर्य और खुशी का प्रतीक थे। रेड कलर के गाउन में फातिमा बेहद सुंदर और आत्मविश्वासी नजर आईं।
also read:- Miss Universe 2025: जमैकन ब्यूटी रैंप पर मुंह के बल गिरीं, तुरंत स्ट्रेचर पर अस्पताल पहुंचाई गईं
टॉप 5 प्रतिभागी
इस साल की मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर-अप थाईलैंड की प्रवीणर सिंह रहीं। वेनेजुएला की स्टीफिन अबासली दूसरी रनर-अप रही और तीसरे नंबर पर फिलीपींस की अतीशा मनालो रही। चौथे रनर-अप दिव्वार की मॉडल थीं।
फातिमा बॉश का विवादित अनुभव
फिनाले से पहले फातिमा प्रतियोगिता के दौरान विवादों का केंद्र बनीं। मिस थाईलैंड की निदेशक नवात इत्साराग्रिसिल ने उन्हें सार्वजनिक रूप से फटकार लगाई। हालांकि, फातिमा ने साहसिक कदम उठाते हुए थोड़ी देर के लिए मंच छोड़ दिया और फिर वापस आकर अपने हक की बात कही।
महिलाओं के सवाल पर दिया प्रेरक जवाब
प्रतियोगिता के दौरान फातिमा से पूछा गया कि 2025 में महिला होने की चुनौतियां क्या हैं और वह मिस यूनिवर्स बनकर महिलाओं के लिए कैसे सुरक्षित जगह बनाएंगी। इस पर फातिमा ने कहा,
“एक महिला और मिस यूनिवर्स के तौर पर मैं अपनी आवाज़ और ताकत दूसरों की सेवा में लगाऊंगी। महिलाओं को अब बदलावा लाने, नेतृत्व में अपनी जगह बनाने और कठिन सवालों का सामना करने से नहीं डरना चाहिए। जो बहादुर होंगे, वही इतिहास बनाएंगे।”
फातिमा बॉश का परिचय
फातिमा बॉश फर्नांडिस का जन्म 19 मई 2000 को मैक्सिको के तेपा में हुआ। वह 25 वर्ष की हैं। इस प्रतियोगिता में चिली, कोलंबिया, क्यूबा, मैक्सिको, वेनेजुएला, चीन, फिलीपींस और थाईलैंड की सुंदरियों ने हिस्सा लिया। इस साल के जजों में भारत की बैडमिंटन लेजेंड साइना नेहवाल भी शामिल थीं।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x
