मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 100 पौधे लगाए और ‘स्वच्छता ही स्वागत अभियान’ की शुरुआत की।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण अभियानों में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 100 पौधे लगाए और साथ ही ‘स्वच्छता ही स्वागत अभियान’ की शुरुआत कर प्रदेशवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से सफल होने वाले सामाजिक अभियान हैं।
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में लगाए 100 पौधे
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उन्होंने संकल्प लिया है कि वह जहां भी जाएंगे, वहां कम से कम 100 पौधे अवश्य लगाए जाएंगे। इसी संकल्प के तहत पंचकूला में पौधारोपण किया गया।
आज पंचकूला में ‘स्वच्छता ही स्वागत अभियान’ की शुरुआत की। इस दौरान झाड़ू लगाकर और कूड़ा उठाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के स्वच्छ भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए मेरा सभी प्रदेशवासियों से आग्रह है कि स्वच्छता को अपने जीवन का संस्कार बनाएं… pic.twitter.com/CZUheybi0x
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) July 13, 2026
उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसके आत्मनिर्भर होने तक उसकी देखभाल भी करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज लगाया गया हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण और सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव बनेगा।
also read:- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त हरियाणा को लेकर की समीक्षा बैठक
‘स्वच्छता ही स्वागत अभियान’ का शुभारंभ
पंचकूला दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘स्वच्छता ही स्वागत अभियान’ का शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर और कूड़ा उठाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हर नागरिक की दैनिक जिम्मेदारी है। समाज की सक्रिय भागीदारी से ही स्वच्छ और स्वस्थ हरियाणा का निर्माण संभव है।
प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान को जन-आंदोलन बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने प्रदेश के लोगों से आग्रह किया कि स्वच्छता को अपने जीवन का संस्कार बनाएं और अपने घर, मोहल्ले, गांव तथा शहर को साफ-सुथरा रखने में योगदान दें।
पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी पर जोर
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से ही हरियाणा को स्वच्छ, स्वस्थ, सुंदर और विकसित राज्य बनाया जा सकता है।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



