स्वास्थ्य

Vitamin For Brain: शरीर में इस विटामिन की कमी दिमाग पर बुरा असर डालती है, जो ऐसी गंभीर बीमारियों को जन्म देती है

Vitamin For Brain: शरीर में सभी मिनरल और विटामिन का बैलेंस होना आवश्यक है। विटामिन की कमी से पूरी सेहत प्रभावित होती है। अगर शरीर में इस विटामिन की कमी हो जाए तो दिमाग पर असर होने लगता है। इसके अलावा कुछ नई बीमारियां जन्म लेने लगती हैं।

Vitamin For Brain: शरीर की तरह ही दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन भी चाहिए। दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए कई विटामिनों की आवश्यकता होती है। लेकिन विटामिन बी 12 सबसे महत्वपूर्ण है। विटामिन बी 12 की कमी से कई घातक बीमारियां हो सकती हैं। विटामिन बी 12 दिमाग और नर्वस तंत्र पर बुरा प्रभाव डालता है। शरीर में विटामिन बी12 की कमी से रेड ब्लड सेल्स कम होते हैं। ऐसे में डिमेंशिया (उम्र के साथ भूलने वाली बीमारी) का खतरा बढ़ जाता है। विटामिन बी-12 की कमी से जोड़ों और हड्डी दर्द होने लगता है। ऐसे लोगों को एनीमिया होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए भूलकर भी विटामिन बी12 की कमी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

विटामिन बी 12 की कमी से मस्तिष्क पर प्रभाव

मानसिक बीमारी– विटामिन बी 12 हमारे दिमाग पर काफी असर डालता है। विटामिन बी 12 की कमी से भूलने और भ्रम में रहने का खतरा बढ़ जाता है। यद्यपि लोग अक्सर विटामिन बी-12 की कमी को गंभीरता से नहीं लेते हैं, लेकिन लंबे समय तक विटामिन बी-12 की कमी से झूझना ठीक नहीं है। चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए।

नर्व सिस्टम को नुकसान- शरीर में विटामिन बी 12 की कमी भी तंत्रिका-तंत्र पर बुरा प्रभाव डालती है। इससे हमारे शरीर में खून की सप्लाई प्रभावित होती है, जिससे हमारे शरीर के हर अंग तक खून पहुंचने में कठिनाई होती है। विटामिन बी12 की कमी को तंत्रिका तंत्र की क्षति से संबंधित मानते हैं। आप जीवन भर इन समस्याओं से गुजर सकते हैं।

डिमेंशिया– भूलने की बीमारी डिमेंशिया का बड़ा कारण विटामिन बी12 की कमी को माना जाता है। शरीर में विटामिन बी 12 की कमी हो जाए तो दिमाग पर काफी असर पड़ता है। इससे कई तरह की मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। डिमेंशिया भी उन्हीं में से एक बीमारी है जिसमें इंसान के सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित होती है।

Related Articles

Back to top button