New Delhi World Book Fair 2026: तारीख, स्थान, समय, एंट्री और कैसे पहुंचे

(New Delhi World Book Fair 2026) नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026 भारत मंडपम, दिल्ली में 10-18 जनवरी तक आयोजित। मुफ्त प्रवेश, अंतरराष्ट्रीय स्टॉल, बच्चों के लिए पवेलियन, डिजिटल ई-बुक्स और मिलिट्री हिस्ट्री थीम का आनंद लें।

New Delhi World Book Fair 2026: बुक लवर्स के लिए साल का सबसे बड़ा उत्सव वापस आ गया है। नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026 इस जनवरी 10 से 18 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है। नेशनल बुक ट्रस्ट, भारत द्वारा आयोजित यह मेगा इवेंट नई दिल्ली के भारत मंडपम, प्रगति मैदान में होगा।

इस साल मेला अपने 53वें संस्करण में आ रहा है और यह 40,000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। इसमें 35 से अधिक देशों के 1,000 से ज्यादा प्रकाशक हिस्सा ले रहे हैं। पाठकों को यहां किताबों का विशाल संग्रह, खास डिस्काउंट और नए लेखक व प्रकाशकों से मिलने का मौका मिलेगा।

इस साल की थीम| New Delhi World Book Fair 2026 Theme

2026 का मुख्य थीम है – “Indian Military History: Valour and Wisdom @ 75”, जो भारतीय सशस्त्र बलों के बहादुरी और योगदान को समर्पित है। इसके लिए एक विशेष पवेलियन बनाया गया है, जहां पाठक किताबों, तस्वीरों और लाइव शो के जरिए भारतीय सेना के इतिहास और रणनीति के बारे में जान सकते हैं। यहां 500 से अधिक किताबें उपलब्ध होंगी, जिनमें कई किताबें सैनिकों और दिग्गजों द्वारा लिखी गई हैं।

अंतरराष्ट्रीय भागीदारी

इस साल कतर को ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ बनाया गया है, जबकि स्पेन ‘फोकस कंट्री’ है। इसके अलावा रूस, जापान और यूएई जैसे देश भी अपने स्टॉल्स के जरिए साहित्य प्रेमियों से जुड़ेंगे।

बच्चों के लिए खास आयोजन

बच्चों के लिए हॉल नंबर 6 में ‘चिल्ड्रन्स पवेलियन / किड्ज एक्सप्रेस’ रखा गया है। यहां स्टोरी टेलिंग सेशन, कार्टून और कैलिग्राफी वर्कशॉप, क्रिएटिव कॉर्नर्स, लाइव म्यूजिक और पोएट्री नाइट्स जैसे कार्यक्रम होंगे।

डिजिटल अनुभव

आधुनिक तकनीक का ध्यान रखते हुए राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय कार्यक्रम में 6,000 से अधिक ई-बुक्स डिजिटल कियोस्क पर उपलब्ध होंगी। एआई और गेमिंग के माध्यम से कहानियों को नए तरीके से पेश करने की भी चर्चा होगी।

also read:-प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 10-11 जनवरी को गुजरात के…

प्रवेश और समय| New Delhi World Book Fair 2026 Entry Time

इस मेले की एंट्री पूरी तरह से मुफ्त है। मेला हर दिन सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा।

कैसे पहुंचे

सबसे आसान तरीका दिल्ली मेट्रो है। प्रगति मैदान के सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर उतरकर, आप भारत मंडपम आसानी से पहुँच सकते हैं। गेट नंबर 10 पर फ्री शटल सेवा उपलब्ध है जो सीधे प्रवेश द्वार तक छोड़ेगी।

मेला विशाल है, इसलिए आरामदायक जूते पहनें और पहले से योजना बनाकर जाएँ। चाहे वह मिलिट्री पवेलियन हो, बच्चों का पवेलियन या अंतरराष्ट्रीय स्टॉल्स, हर जगह आपको किताबों की दुनिया में खो जाने का मौका मिलेगा।

नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026 सिर्फ किताबों का बाजार नहीं है, बल्कि यह साहित्य प्रेमियों, लेखकों, प्रकाशकों और बच्चों के लिए एक सांस्कृतिक और शैक्षिक उत्सव है।

For English News: http://newz24india.in

Exit mobile version