Oscars 2026: 98वें अकादमी पुरस्कारों के नामांकन आज, भारत की फिल्म ‘होमबाउंड’ टॉप 15 में

Oscars 2026: 98वें अकादमी पुरस्कारों के नामांकन आज, भारत की फिल्म ‘होमबाउंड’ टॉप 15 में शामिल, जानिए पूरी लिस्ट और रिलीज़ डिटेल।

प्रतिष्ठित 98वें अकादमी पुरस्कारों (Oscars 2026) के नामांकन आज गुरुवार, 22 जनवरी को घोषित किए जा रहे हैं। इस इवेंट को अभिनेता डेनियल ब्रूक्स और लुईस पुलमैन होस्ट करेंगे और वे ही इस साल के ऑस्कर के लिए नॉमिनी फिल्मों की घोषणा करेंगे।

भारत की तरफ से इस बार ‘होमबाउंड’ को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में नामांकित किया गया है। फिल्म अब टॉप 15 शॉर्टलिस्ट में शामिल हो चुकी है। इसके अलावा और भी पांच भारतीय फिल्में Oscars 2026 की रेस में हैं।

Oscars 2026 नॉमिनेशन इंडिया में कैसे देखें

भारतीय समयानुसार, नामांकन की घोषणा गुरुवार शाम लगभग 7 बजे की जाएगी। फैंस इसे Oscar.com और Oscar.org पर लाइव-स्ट्रीम देख सकते हैं। साथ ही ऑस्कर के आधिकारिक फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम पेज पर भी लाइव ब्रॉडकास्ट उपलब्ध होगा।

also read:- Panchayat 5 Release: फुलेरा में फिर होगा चुनावी दंगल,…

भारत की फिल्मों की सूची

‘होमबाउंड’ के अलावा इस साल ऑस्कर की दौड़ में शामिल अन्य भारतीय फिल्में हैं:

कंतारा: चैप्टर 1 – ऋषभ शेट्टी की फिल्म, जिसे सर्वश्रेष्ठ फिल्म, अभिनय, निर्देशन, छायांकन, निर्माण डिजाइन और पटकथा के लिए पात्र घोषित किया गया।

महावतार नरसिम्हा

टूरिस्ट फैमिली

तन्वी द ग्रेट

सिस्टर मिडनाइट

इनमें से केवल पांच फिल्में फाइनल नॉमिनेशन तक पहुँच पाएंगी, और आज यह फैसला हो जाएगा कि कौन-कौन सी फिल्में ऑस्कर 2026 के लिए आधिकारिक रूप से नामांकित होंगी।

‘होमबाउंड’ की स्टारकास्ट और रिलीज

नीरज घेवान निर्देशित फिल्म ‘होमबाउंड’ में ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जान्हवी कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण करण जौहर, आदर पूनावाला, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा ने किया है। यह फिल्म 26 सितंबर 2025 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और आलोचकों तथा दर्शकों दोनों द्वारा सराही जा चुकी है।

फैंस अब उत्सुक हैं कि क्या भारत की ये फिल्मों का जलवा Oscars 2026 में दिखेगा।

For English News: http://newz24india.in

Exit mobile version