Paris Olympics 2024: CM सैनी ने मुनु भाकर और सरबजोत को सम्मानित किया, 17 अगस्त को सम्मान समारोह भी 

Paris Olympics 2024: ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर देश को दो ब्रॉन्ज मेडल दिलाने वाली हरियाणा की बेटी मनु भाकर और सरबजोत सिंह से हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

Paris Olympics 2024: मनु भाकर और सरबजोत को वतन वापसी के बाद आज CM आवास में CM नायब सिंह सैनी ने आमंत्रित किया था।

CM सैनी ने कहा कि ‘मनु-मैजिक से आज पूरा देश प्रभावित और उत्साहित है। आपकी प्रतिभा का प्रकाश दुनिया भर में फैल गया है, और हर भारतीय खुश है। आपने दो ब्रॉन्ज मेडल जीतकर राज्य का मान बढ़ा दिया है।’

CM सैनी ने कहा कि सरबजोत सिंह ने म्हारे हरियाणा के लाडलों का दम-खम दुनिया भर में दिखाया। आपने मिश्रित शूटिंग में देश को ब्रॉन्ज दिलाकर कर दिखाया है कि हरियाणा की मिट्टी क्या है।

हरियाणा के खेल मंत्री संजय सिंह ने घोषणा की है कि 17 अगस्त को रोहतक में ओलंपिक पदक विजेताओं का सम्मान समारोह होगा।

पेरिस ओलंपिक में भारत ने अब तक पांच पदक जीते हैं, जिसमें चार खिलाड़ी हरियाणा से हैं। वहीं हॉकी टीम में भी हरियाणा के खिलाड़ी शामिल हैं.

 

 

 

Exit mobile version