मीत हेयर ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, बाढ़ पीड़ितों के लिए ₹20,000 करोड़ के विशेष राहत पैकेज की मांग

पंजाब बाढ़ पर मीत हेयर ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, ₹20,000 करोड़ राहत पैकेज की मांग की। बाढ़ से फसलें, पशुधन और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

पंजाब इस समय आधी सदी की सबसे विनाशकारी बाढ़ का सामना कर रहा है। जान-माल, फसलें, पशुधन और बुनियादी ढांचे को व्यापक नुकसान हुआ है। ऐसे संकट की घड़ी में संगरूर से लोकसभा सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य के लिए ₹20,000 करोड़ की अंतरिम राहत और विशेष केंद्रीय पैकेज की मांग की है।

मीत हेयर ने केंद्र सरकार से यह भी आग्रह किया है कि पंजाब के लिए रोके गए ₹60,000 करोड़ के फंड को अविलंब जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न सिर्फ पंजाब की जरूरत है, बल्कि देश के अन्न भंडार की सुरक्षा के लिए भी जरूरी कदम है।

फसल और पशुधन को भारी क्षति

सांसद ने कहा कि बाढ़ के कारण जब फसल कटाई का समय नज़दीक था, उसी समय जलभराव ने हजारों एकड़ कृषि भूमि को तबाह कर दिया। इससे न केवल किसानों की आजीविका पर असर पड़ा है, बल्कि इसका सीधा प्रभाव राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पर भी पड़ेगा। इसके अलावा पशुपालन और डेयरी उद्योग को भी व्यापक नुकसान हुआ है।

Also Read: पंजाब में बाढ़ का कहर: 15,688 लोगों को सुरक्षित निकाला,…

तीन प्रमुख नदियों से बिगड़ी स्थिति

केंद्र सरकार से ये मांगे की गईं

मीत हेयर ने कहा कि पंजाब देश का अन्नदाता है और उसकी मदद करना केंद्र सरकार की नैतिक और संवैधानिक जिम्मेदारी है।

For English News: http://newz24india.in

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Exit mobile version