Punjab News: पंजाब सतर्कता ब्यूरो (वीबी) ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के दौरान संगरूर जिले के भवानीगढ़ स्थित सिंगला फूड प्रोडक्ट्स नामक एक चावल मिल के चार साझेदारों के खिलाफ 14 वैगन धान की हेराफेरी करने और सरकार को भारी नुकसान पहुंचाने के आरोप में आपराधिक मामला दर्ज किया है।
Punjab News: यहां इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए राज्य ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह जांच पनसप के तत्कालीन मैनेजिंग डायरेक्टर से प्राप्त पत्र के आधार पर की गई थी। उक्त चावल मिलर्स ने वर्ष 2011-12 के दौरान धान के भंडारण और चावल मिलिंग के लिए राज्य खरीद प्राधिकरण पनसप के साथ समझौता किया था।
उन्होंने आगे बताया कि तत्कालीन जिला नियंत्रक, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले (डीएफएससी) विभाग, संगरूर ने तत्कालीन जिला प्रबंधक पनसप, संगरूर को धान की हेराफेरी के लिए उक्त चावल मिल के खिलाफ जांच करने के लिए एक शिकायत पत्र भेजा था।
उन्होंने आगे बताया कि इस सम्बन्ध में तत्कालीन डिप्टी मैनेजर (स्टोरेज) पनसप जसपाल शर्मा तथा तत्कालीन डी.एफ.एस.सी. अंजुमन भास्कर द्वारा संयुक्त रूप से सिंगला फूड प्रोडक्टस तथा सिंगला एग्रो मिल, भवानीगढ़ का भौतिक निरीक्षण करने के दौरान यह बात सामने आई थी कि सिंगला फूड प्रोडक्टस में 14 वैगन धान की कमी थी।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि उक्त चावल मिल के मालिक ने चावल के गायब बैगों का अनुचित लाभ उठाने के लिए नाभा के एक गोदाम में उस समय तैनात भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के संबंधित अधिकारियों द्वारा जारी किया गया एक जाली प्रमाण पत्र निरीक्षण दल को प्रस्तुत किया था, जिस पर दोनों एफसीआई अधिकारियों ने कहा था कि प्रमाण पत्र पर उनके फर्जी हस्ताक्षर हैं।
इस जांच रिपोर्ट के आधार पर सिंगला फूड प्रोडक्ट्स, भवानीगढ़ के चार भागीदारों – पवन कुमार, तथा तीन महिला भागीदारों – लीलावती, मंजू सिंगला तथा समीरा सिंगला के विरुद्ध विजीलैण्ड ब्यूरो पुलिस स्टेशन, आर्थिक अपराध शाखा, लुधियाना रेंज में धारा 406, 420, 465, 467, 468, 471, 120-बी आईपीसी के अन्तर्गत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।
-
AI Impact Summit 2026: राघव चड्ढा ने उद्घाटन दिवस पर भारत में AI को बताया शक्ति और सुरक्षा का माध्यम -
मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द मोगा रैली में करेंगे शामिल, सोशल मीडिया पर दी जानकारी, अस्पताल से मिलने की उम्मीद -
पंजाब सरकार भावी पीढ़ियों के लिए पंजाब की समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है: मुख्यमंत्री -
बटाला में हेरोइन मामले में कांग्रेसी नेता गिरफ्तार, कुलदीप सिंह धालीवाल ने पार्टी का असली चेहरा किया बेनकाब -
‘युद्ध नशियां विरूद्ध’ अभियान में बड़ी सफलता: कलानौर से गुरकीरत सिंह नशे सहित गिरफ्तार, हरपाल चीमा ने कांग्रेस नेताओं के संबंध उजागर किए -
पंजाब सरकार ने 180 ईटीटी अध्यापक संघ की मांगों के समाधान में तेज़ी लाई, हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को दिए निर्देश -
श्री आनंदपुर साहिब होला मोहल्ला के लिए तैयार; हरजोत सिंह बैंस ने दी व्यापक व्यवस्थाओं के आदेश -
मान सरकार ने श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के लिए वर्ष भर की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया -
भाजपा छोड़ अमरजीत सिंह कोकरी कलां ने जॉइन की ‘आप’, समर्थकों समेत शामिल -
बाजवा की टिप्पणी पर सियासी घमासान, ‘आप’ ने कांग्रेस नेतृत्व से तत्काल माफी की मांग की
