पंजाब सेवा केंद्र अपडेट: पंजाबियों को जल्द मिलेगी बड़ी सुविधा, मान सरकार ने 44 सेवा केंद्रों के लिए जारी किए आदेश

पंजाब सेवा केंद्र अपडेट: पंजाब सरकार ने 16 नए सेवा केंद्र खोलने और 28 बंद केंद्रों को फिर शुरू करने का फैसला किया। नागरिकों को मिलेंगी और तेज़ व पारदर्शी सेवाएं।

पंजाब सेवा केंद्र अपडेट: पंजाब सरकार ने राज्य में सुशासन और दक्ष सेवाएं प्रदान करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 44 सेवा केंद्रों को चालू करने का फैसला लिया है। इनमें से 16 नए सेवा केंद्र खोले जाएंगे, जबकि पहले से बंद 28 केंद्रों को दोबारा सक्रिय किया जाएगा। इस निर्णय से नागरिक सेवाओं की पहुंच आसान होगी और लोग त्वरित, पारदर्शी तरीके से सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

यह जानकारी पंजाब के सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रशासनिक सुधार मंत्री अमन अरोड़ा ने दी, जो पंजाब स्टेट ई-गवर्नेंस सोसाइटी (PSEGS) की बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की 22वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

Also Read: https://newz24india.com/punjab-barish-alert-july-2025/

सेवा केंद्रों के विस्तार पर होगा 5.64 करोड़ रुपए खर्च

राजस्व और परिवहन विभाग की सेवाएं होंगी और मजबूत

बैठक में बताया गया कि वर्तमान में सेवा केंद्रों से:

अमन अरोड़ा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों को मिलने वाली सुविधाएं डिजिटल, सरल और विश्वसनीय होनी चाहिए ताकि सेवा केंद्र एक प्रभावशाली प्रशासनिक मॉडल बनें।

For More English News: http://newz24india.in

Exit mobile version