Ratha Saptami 2026: जानें रथ सप्तमी की तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और दान से पाएं सूर्य देव का आशीर्वाद।
Ratha Saptami 2026: रथ सप्तमी हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है, जिसे माघ मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। यह दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित होता है। इस दिन सूर्य देव की विधिपूर्वक पूजा और दान-पुण्य करने से जीवन में आरोग्यता, सफलता और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
Ratha Saptami 2026 की तिथि
वैदिक पंचांग के अनुसार, माघ शुक्ल सप्तमी तिथि 24 जनवरी 2026 को रात 12:39 बजे से शुरू हो रही है और 25 जनवरी 2026 को रात 11:10 बजे समाप्त होगी। इस आधार पर, इस साल रथ सप्तमी 25 जनवरी 2026 को मनाई जाएगी।
also read:- Mauni Amavasya Daan 2026: मौनी अमावस्या पर करें ये 10 शुभ…
Ratha Saptami 2026 का शुभ मुहूर्त
रथ सप्तमी पर सूर्योदय के समय भगवान सूर्य को अर्घ्य देने का विधान है। इस वर्ष सूर्योदय सुबह 7:13 बजे होगा। रथ सप्तमी पर पवित्र नदी या जलाशय में स्नान करने का समय सुबह 5:26 बजे से 7:13 बजे तक रहेगा।
Ratha Saptami 2026 पूजा विधि
सुबह शुभ मुहूर्त में स्नान करें और साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें।
तांबे के पात्र में जल, रोली, अक्षत और लाल फूल लें।
सूर्य देव के मंत्रों का जाप करते हुए जल अर्पित करें।
इसके बाद आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
सूर्य चालीसा पढ़कर पूजा संपन्न करें।
अंत में गरीबों और जरूरतमंदों को दान दें।
रथ सप्तमी का पर्व सूर्य देव की उपासना और सूर्य से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने का अवसर है। इस दिन किए गए दान और पूजा से पितरों का आशीर्वाद भी मिलता है।
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x
