संजय कपूर की 30,000 करोड़ की संपत्ति पर विवाद तेज, करिश्मा कपूर के बच्चों ने सौतेली मां प्रिया सचदेव पर लगाया फ्रॉड का आरोप। दिल्ली हाईकोर्ट में संपत्ति को लेकर बड़ी लड़ाई जारी।
दिल्ली हाईकोर्ट में संजय कपूर की 30,000 करोड़ की संपत्ति को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बच्चे, समायरा कपूर और किआन कपूर, सौतेली मां प्रिया सचदेव के खिलाफ जालसाजी का आरोप लगाते हुए कोर्ट पहुंच गए हैं।
संजय कपूर की 12 जून 2025 को यूके में अचानक मौत के बाद उनकी बड़ी संपत्ति को लेकर विवाद और भी गहराया है। बच्चे दावा कर रहे हैं कि प्रिया सचदेव ने संजय की वसीयत को छुपाकर रखा और 21 मार्च 2025 की वसीयत को संदिग्ध, फर्जी और जाली बताया है।
समायरा और किआन ने दिल्ली हाईकोर्ट में अपनी अर्जी में पिता की संपत्ति में 20-20 प्रतिशत हिस्सा मांगा है। साथ ही उन्होंने सभी संपत्तियों को विवाद सुलझने तक फ्रीज करने की भी मांग की है।
इससे पहले संजय कपूर की मां, बहनें और प्रिया सचदेव के बीच भी संपत्ति को लेकर विवाद सामने आ चुका है। संजय कपूर की बहन मंदिरा ने प्रिया सचदेव पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने परिवार के साथ धोखाधड़ी की है और बंद दरवाजे के पीछे उनकी मां से अहम दस्तावेज साइन करवाए हैं।
संजय कपूर की मौत पोलो खेलते वक्त हुई थी, जब उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई और हार्ट अटैक के बाद उनकी मौत हो गई।
संजय कपूर की संपत्ति विवाद को लेकर यह केस अब दिल्ली हाईकोर्ट में लंबित है और आने वाले दिनों में इस मामले में अहम सुनवाई होने की संभावना है।
For More English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x
