सोनू सूद ने राजपाल यादव का दिया समर्थन, ऑफर की फिल्म; इंडस्ट्री से की अपील
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता राजपाल यादव, जो वर्तमान में तिहाड़ जेल में बंद हैं, को अब अभिनेता सोनू सूद का खुला समर्थन मिला है। सोनू ने न केवल राजपाल को अपनी फिल्म में शामिल करने का ऑफर दिया, बल्कि पूरे फिल्म उद्योग से अपील की कि वे मुश्किल समय में राजपाल के साथ खड़े हों।
सोनू सूद ने इंडस्ट्री से किया अपील
सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “राजपाल यादव एक प्रतिभाशाली कलाकार हैं, जिन्होंने वर्षों तक हमारी इंडस्ट्री में अहम योगदान दिया है। जीवन कभी-कभी अन्यायपूर्ण हो जाता है, न कि प्रतिभा की वजह से, बल्कि समय की कठिनाई के कारण। वह मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे। यह हम सभी के लिए एकजुट होने का क्षण है। जब हमारे अपने कठिन दौर से गुजरते हैं, तो इंडस्ट्री को उन्हें यह याद दिलाना चाहिए कि वे अकेले नहीं हैं।”
सोनू ने यह भी कहा कि फिल्म के लिए दी जाने वाली साइनिंग अमाउंट सम्मान का प्रतीक है, कोई दान नहीं। उनका यह कदम दर्शाता है कि इंडस्ट्री सिर्फ पेशेवर रिश्तों तक सीमित नहीं है, बल्कि एक बड़ा परिवार है।
राजपाल यादव का चेक बाउंस मामला
राजपाल यादव का यह मामला 2010 का है, जब उन्होंने फिल्म ‘अता पता लापता’ बनायी थी। फिल्म के निर्माण के लिए उन्होंने मुर्गली प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड से करोड़ों रुपये लिए, लेकिन समय पर पैसे लौटाने में असफल रहे। कंपनी ने चेक बाउंस का केस दर्ज किया, जो अदालतों के कई स्तरों से होकर हाई कोर्ट तक गया।
also read:- कौन हैं तन्वी गडकरी? IND Vs USA मैच में सूर्यकुमार यादव के शॉट पर स्टेडियम में किया डांस, वीडियो हुआ वायरल
हाई कोर्ट ने 2024 में गिरफ्तारी पर सशर्त रोक लगाते हुए कहा कि राजपाल किश्तों में पैसे चुकाएं। हालांकि पिछले साल दिसंबर में किश्तों का वादा पूरा नहीं हो पाया और 2 फरवरी 2026 को दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का आदेश दिया। राजपाल ने 5 फरवरी 2026 को जेल में सरेंडर किया और फिलहाल वहीं हैं।
सोनू का समर्थन और फिल्म ऑफर
सोनू सूद ने राजपाल यादव को फिल्म में शामिल करने का ऑफर देकर यह संदेश दिया है कि मुश्किल समय में कलाकार का साथ देना इंडस्ट्री की जिम्मेदारी है। उनके इस कदम से यह भी साफ हुआ कि बॉलीवुड में सच्चे सहयोग और सम्मान की भावना अब भी कायम है।
सोनू ने पूरी इंडस्ट्री से अपील की कि वे राजपाल यादव के इस कठिन समय में उनके साथ खड़े हों और उन्हें याद दिलाएं कि वे अकेले नहीं हैं।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x
