सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद धनुष ने 18 साल बाद उनकी बेटी को दिया तलाक

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर और चार बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित हो चुके धनुष ने 18 साल के रिश्ते के बाद अपनी पत्नी एश्वर्या रजनीकांत से अलग हो रहे हैं। दोनों अपनी मर्जी से एक दूसरे से हमेशा के लिए अलग हो रहे हैं। इस बात की जानकारी धनुष और एश्वर्या ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर दी है। दोनों ने अपने पोस्ट में लगभग एक जैसी बातें लिखी हैं। एश्वर्या रजनीकांत दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार और हिंदी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनाने वाले रजनीकांत की बेटी हैं। इन्होंने 18 नवंबर 2004 में धनुष से शादी की थी।

साउथ के सुपरस्टार धनुष ने आज बड़ी अनाउंसमेंट करके सबको हैरान कर दिया है। धनुष के पत्नी ऐश्वर्या से अलग होने की अनाउंसमेंट से फैंस हैरान हैं। दोनों साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर जोड़ी मानी जाती थी। धनुष ने सोयाल मीडिया के जरिए लिखा 18 साल का साथ रहा जिसमें हम दोस्त, कपल और पैरेंट्स बनकर साथ रहे। इस जर्नी में हमने काफी कुछ देखा। आज हमारे रास्ते अलग हो रहे हैं। ऐश्वर्या और मैं एक कपल के तौर पर अब अलग हो रहे हैं। प्लीज हमारे डिसिजन की रिस्पेक्ट करें और हमें प्राइवेसी दें।

धनुष और एश्वर्या की पहली मुलाकात काढाल कोंडे फिल्म के सेट पर हुई थी। दोनों को एक दूसरे से पहली नजर में प्यार हो गया था। फिर परिवार की रजामंदी से दोनों ने धूमधाम से 2004 में शादी कर ली थी। उस समय धनुष की उम्र महज 23 साल थी। दोनों के दो बच्चे हैं जिनका नाम यत्र धनुष और लिंगा धनुष है।

 

Exit mobile version