SYL नहर विवाद: मंत्री अनिल विज का पंजाब सरकार पर बड़ा हमला, कहा- पाकिस्तान प्रेम के कारण हरियाणा को किया जा रहा प्यासा

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने SYL नहर विवाद पर पंजाब सरकार को घेरा। कहा, AAP सरकार पाकिस्तान प्रेम में हरियाणा को उसका हक का पानी नहीं दे रही।

SYL नहर विवाद: हरियाणा के वरिष्ठ मंत्री अनिल विज ने पंजाब सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार हरियाणा को उसका हक का पानी नहीं देना चाहती, जबकि रावी नदी का पानी पाकिस्तान जाने दे रही है। विज ने कहा कि यह रवैया न सिर्फ हरियाणा विरोधी, बल्कि देशहित के भी खिलाफ है।

SYL नहर विवाद फिर गर्माया

सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर विवाद एक बार फिर राजनीतिक तकरार का केंद्र बन गया है। पंजाब और हरियाणा के बीच इस जल विवाद को लेकर वर्षों से खींचतान चल रही है। हाल ही में दिल्ली में केंद्र सरकार की मध्यस्थता में हुई बैठक के बाद यह मुद्दा फिर सुर्खियों में आया।

Also Read: https://newz24india.com/inter-state-youth-exchange-programme-2025-to-be-held-in-kurukshetra-from-july-23-to-july-27/

“हरियाणा का हक छीना जा रहा है”: अनिल विज

गुरुवार को मीडिया से बातचीत में हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट रूप से SYL नहर के निर्माण और पानी के बंटवारे का निर्देश दिया है, लेकिन पंजाब सरकार इसे मानने को तैयार नहीं है। “पंजाब सरकार का पाकिस्तान प्रेम, हरियाणा को प्यासा रख रहा है। यह रवैया दुर्भाग्यपूर्ण और देशविरोधी है,” – अनिल विज

भगवंत मान के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के उस बयान जिसमें उन्होंने SYL मुद्दे को “हमेशा के लिए छोड़ने” की बात कही थी, पर अनिल विज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह हरियाणा के किसानों और आम जनता के अधिकारों का उल्लंघन है। पंजाब सरकार जानबूझकर पानी रोककर हरियाणा के हिस्से की उपेक्षा कर रही है।

केजरीवाल पर भी साधा निशाना

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी तंज कसते हुए विज ने कहा कि लोकतंत्र में सबसे बड़ा पुरस्कार जनता का विश्वास होता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर कर साफ संदेश दे दिया है।

For More English News: http://newz24india.in

Exit mobile version