बार-बार चार्जिंग की चिंता खत्म! Tecno Pova Curve 2 5G 8000mAh बैटरी के साथ कल भारत में लॉन्च

Tecno Pova Curve 2 5G कल भारत में लॉन्च होगा। 8000mAh बैटरी, स्लिम डिजाइन और हल्का वजन। कीमत 15-20 हजार रुपए में।

Tecno Pova Curve 2 5G: Tecno ने अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज Pova Curve 2 5G के लॉन्च की घोषणा कर दी है। यह फोन 13 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। Tecno Pova Curve 2 5G का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी 8000mAh बैटरी है, जो लंबे समय तक बिना चार्ज किए फोन इस्तेमाल करने की सुविधा देती है।

Tecno Pova Curve 2 5G की खासियत

बैटरी: 8000mAh, कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लगातार दो दिन तक चल सकती है।

डिज़ाइन: बड़ी बैटरी होने के बावजूद फोन सिर्फ 7.42mm मोटा और 195 ग्राम हल्का है।

नेटवर्क: 5G सपोर्ट के साथ आता है।

स्लिम और हल्का: बड़ी बैटरी होने के बावजूद वजन को 200 ग्राम से कम रखा गया है।

also read:- IPhone 17e फरवरी 2026: साल का सबसे सस्ता IPhone, MagSafe और A19 चिप के साथ पेश

Tecno का यह कदम उन यूज़र्स के लिए खास है, जिन्हें बार-बार फोन चार्ज करने में दिक्कत होती थी। पिछले समय में 7000mAh और 10000mAh बैटरी वाले फोन ट्रेंड में थे, लेकिन Tecno ने इसे स्लिम और हल्का डिजाइन देकर यूज़र अनुभव को बेहतर बनाया है।

Tecno Pova Curve 2 5G भारत में कीमत (संभावित)

रिपोर्ट्स के अनुसार, Tecno Pova Curve 2 5G की कीमत ₹15,000 से ₹20,000 के बीच हो सकती है। हालांकि आधिकारिक कीमत लॉन्च के दौरान ही पता चलेगी। कंपनी की वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर फोन बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

वर्तमान में Tecno Pova Curve 5G का 8GB/256GB वेरिएंट Flipkart पर ₹19,999 में उपलब्ध है। नए वेरिएंट में बड़ी बैटरी और स्लिम डिज़ाइन को देखकर यह उम्मीद की जा रही है कि यूज़र्स इसे पसंद करेंगे।

For English News: http://newz24india.in

Exit mobile version