The Traitors Season 2: आज से शुरू होगा ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’, करण जौहर के साथ दिखेगी ‘बू’; राउंड टेबल पर होगा असली खेल
द ट्रेटर्स सीजन 2’ आज से शुरू होगा। करण जौहर की मेजबानी में 21 सेलेब्स के बीच विश्वास, शक और धोखे का रोमांचक खेल देखने को मिलेगा।
The Traitors Season 2: इंतजार खत्म होने वाला है। चर्चित रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ आज यानी 13 अगस्त से दर्शकों के बीच दस्तक देने जा रहा है। पहले सीजन की सफलता के बाद इस बार शो को और ज्यादा रोमांचक बनाने की तैयारी की गई है। एक बार फिर करण जौहर शो की मेजबानी करते नजर आएंगे, जबकि 21 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स के बीच विश्वास, शक और रणनीति का खेल देखने को मिलेगा।
21 कंटेस्टेंट्स के साथ होगी नई शुरुआत
पहले सीजन में 20 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, लेकिन इस बार संख्या बढ़ाकर 21 कर दी गई है। शो की शूटिंग मार्च 2026 में राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में हुई। इस ऐतिहासिक लोकेशन को खेल की थीम के मुताबिक अलग-अलग हिस्सों में तैयार किया गया है।
The Traitors Season 2 में हर खिलाड़ी के सामने खुद को सुरक्षित रखने और दूसरे खिलाड़ियों की रणनीति समझने की चुनौती होगी। कौन किस पर भरोसा करेगा और किसे ट्रेटर समझकर निशाना बनाया जाएगा, यह शो का सबसे दिलचस्प हिस्सा होगा।
राउंड टेबल पर खुलेंगे कई राज
इस सीजन में राउंड टेबल को खेल का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। इसी जगह सभी प्रतियोगी आमने-सामने बैठेंगे और एक-दूसरे से सवाल करेंगे। किसी खिलाड़ी पर शक होने पर उसके खिलाफ तर्क दिए जाएंगे और संबंधित कंटेस्टेंट को अपना बचाव करने का मौका मिलेगा।
राउंड टेबल का सेटअप भी खास तरीके से तैयार किया गया है। लाल रोशनी और गहरे माहौल के बीच होने वाली चर्चाएं खिलाड़ियों के बीच तनाव और सस्पेंस को और बढ़ाएंगी।
करण जौहर के साथ ‘बू’ भी होगी खास साथी
The Traitors Season 2 में करण जौहर का अंदाज पहले से ज्यादा ड्रामेटिक नजर आने वाला है। इस बार उनके साथ ‘बू’ नाम की एक बिल्ली भी शो में दिखाई देगी। इसे करण की साथी के रूप में पेश किया गया है, जो शो के माहौल में एक अलग और मजेदार रंग जोड़ सकती है।
सूर्यगढ़ पैलेस में हर जगह छिपा है खेल
इस बार शो का खेल सिर्फ एक कमरे तक सीमित नहीं रहेगा। सूर्यगढ़ पैलेस के अलग-अलग हिस्सों को गेम के लिए तैयार किया गया है। कहीं लाल रंग की थीम देखने को मिलेगी तो कहीं सुनहरी सजावट महल को शाही अंदाज देगी।
लंबे गलियारे, पुरानी वास्तुकला और बड़ी घड़ी जैसे एलिमेंट्स सेट का हिस्सा होंगे। इसके अलावा महल का टावर भी गेम में अहम भूमिका निभाएगा। यहां ‘मर्डर मिस्ट्री’ और सीक्रेट मीटिंग जैसे ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं।
also read:- ‘द ट्रेटर्स 2’ में रिया चक्रवर्ती पर मल्लिका शेरावत की…
डिनर टेबल पर भी होगा सस्पेंस
शो में डिनर का हिस्सा भी खास अंदाज में तैयार किया गया है। लंबी टेबल पर सफेद प्लेट-कटोरियां और शीशे के गिलास रखे गए हैं। टेबल के बीच लाल फूल और आसपास पीले-लाल रंग की कुर्सियां माहौल को और आकर्षक बनाती हैं।
लेकिन इस शाही डिनर के बीच खिलाड़ियों के बीच होने वाली बातचीत भी गेम का अहम हिस्सा होगी। ऐसे में एक साथ बैठने वाले प्रतियोगी दोस्त बनेंगे या एक-दूसरे पर शक करेंगे, यह देखना दिलचस्प होगा।
रॉयल लुक में नजर आएंगे करण जौहर
पहले सीजन में करण जौहर अपने शाही और रहस्यमयी लुक के लिए चर्चा में रहे थे। इस बार उनका फैशन और भी ज्यादा नाटकीय दिखाई देगा। रेड एम्ब्रॉयडरी वाले आउटफिट्स, रंगीन चश्मे और बड़े ज्वैलरी पीसेज उनके लुक को अलग पहचान देंगे।
The Traitors Season 2 में करण का यह रॉयल अंदाज शो की रहस्यमयी थीम के साथ मेल खाता नजर आएगा।
कौन-कौन से 21 खिलाड़ी होंगे शो का हिस्सा?
इस सीजन में मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारूकी, श्वेता तिवारी, रिया चक्रवर्ती, शालिनी पासी, अभिषेक मल्हान, रणवीर बरार, आदित्य कुलश्रेष्ठ उर्फ कुल्लू, क्रिस्टल डिसूजा, दलीप ताहिल, इक्का सिंह, पारुल गुलाटी, शाहनील गिल, हरमन सिंघा, साउंडस मौफाकिर, रिदा थराना, तान्या पुरी, अंश चोपड़ा, करण सिंह मैजिक, प्रिश और साहिल सलाथिया शामिल हैं।
कुल 21 खिलाड़ियों के बीच चलने वाला यह खेल भरोसे और धोखे की परीक्षा लेगा। The Traitors Season 2 में कौन ट्रेटर बनेगा, कौन वफादार रहेगा और कौन अपनी रणनीति से बाकी खिलाड़ियों को मात देगा, इसका जवाब शो शुरू होने के बाद ही मिलेगा।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



