UP Assembly Election 2022 : समाजवादी पार्टी ने जारी किया अपना घोषणापत्र, किए ये वादे

​उत्तर प्रदेश में इस समय विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सियासी संग्राम जारी है. राज्य में 10 फरवरी को प्रथम चरण के लिए मतदान होना है. जिसमें अब दो दिन का ही समय शेष है. वहीं, चुनाव आयोग ने भी यूपी में प्रथम चरण के लिए चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी है. इस बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया है.

Image

लड़कियों की शिक्षा को KG से PG तक मुफ्त

इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि अर्बन एंप्लॉयमेंट गारंटी एक्ट मनरेगा की तर्ज पर बनाया जाएगा। महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33% आरक्षण प्रदान किया जाएगा। लड़कियों की शिक्षा को KG से PG तक मुफ्त किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सभी फसलों के लिए MSP प्रदान की जाएगी। गन्ना किसानों को 15 दिन के अंदर भुगतान किया जाएगा। सभी किसानों को 4 साल के भीतर कर्ज़ मुक्त बनाया जाएगा। सभी किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली, ब्याज़ मुफ्त ऋण दिया जाएगा.

Image

प्रति वर्ष दो एलपीजी सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे

अखिलेश यादव ने घोषणा पत्र के बारे में बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सभी बीपीएल परिवारों को प्रति वर्ष दो एलपीजी सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर लड़कियों की शिक्षा को केजी से लेकर पीजी तक मुफ्त किया जाएगा। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सरकारी नौकरी में महिलाओं को 33 फ़ीसदी आरक्षण दिया जाएगा।

Image

भाजपा का झूठ का जहाज उत्तर प्रदेश में नहीं उतर पाएगा

इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत पश्चिम बंगाल में लगा दी लेकिन वे ममता दीदी को हरा नहीं पाए। वह कोलकाता से लखनऊ आई हैं लेकिन बीजेपी के लोग खराब मौसम बताकर दिल्ली से यूपी नहीं आ सके। इस बार भाजपा का झूठ का जहाज उत्तर प्रदेश में नहीं उतर पाएगा.

Exit mobile version