Uttarakhand News: आगामी नौ फरवरी तक विभिन्न माध्यमों के जरिए लोगों से सुझाव भी लिए जा रहे हैं। साथ ही, धामी सरकार ने कृषि-बागवानी, युवा कल्याण, महिला सशक्तिकरण और उद्योग क्षेत्र में बजट में वृद्धि की है। वर्ष 2024-25 के बजट में कृषि क्षेत्र के लिए 2416 करोड़ रुपये रखे गए।
Uttarakhand News: केंद्रीय बजट की घोषणा के बाद उत्तराखंड का बजट भी काफी कुछ निर्धारित हो गया है। केंद्रीय मोदी सरकार ने गरीब, युवा, किसान और महिलाओं का सशक्तीकरण किया है। प्रदेश सरकार का बजट भी इन चार बिंदुओं पर ध्यान देगा। इसके अलावा, इस वर्ष राज्य गठन की रजत जयंती वर्ष होने से बजट कई मायनों में विशिष्ट रहने वाला है।
सरकार भी उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष को विशिष्ट बनाने के लिए बजट बना रही है। सूत्रों ने कहा कि सरकार बजट में कृषि क्षेत्र में राहत देने, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और महिलाओं को सशक्तिकरण देने वाली कुछ नई योजनाएं भी घोषित कर सकती है।
प्रदेश के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि निश्चित रूप से राज्य का नया बजट जनकल्याण की अवधारणा पर आधारित होगा। केंद्रीय सरकार ने कुछ नई योजनाएं शुरू की हैं और कुछ में बजट प्रावधान को बढ़ा दिया है। राज्य के बजट में भी इसी तरह की व्यवस्था होगी। वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य के बजट को बनाने के लिए राज्य के सभी वर्गों से लगातार चर्चा की जा रही है।
नारी सशक्तिकरण के लिए महिला कल्याण विभाग को 574 करोड़ तय किए गए। जबकि जेंडर बजट के रूप में 14 हजार 538 करोड रुपये का प्रावधान रखा गया। युवा कल्याण और शिक्षा विभाग भी बजट में सर्वाधिक बजट प्रावधान पाने वाले विभाग रहे हैं।