विजया एकादशी 2026 व्रत 13 फरवरी को। जानें शुभ मुहूर्त, पारण समय और पूजा विधि। इस एकादशी व्रत से प्राप्त करें भगवान विष्णु की विशेष कृपा।
विजया एकादशी हिन्दू धर्म के महत्वपूर्ण व्रतों में से एक है और इसे भगवान विष्णु को समर्पित किया जाता है। फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को इस व्रत का आयोजन होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान राम ने भी विजया एकादशी का व्रत रखा था, जिससे उन्हें रावण पर विजय प्राप्त हुई थी।
इस वर्ष, विजया एकादशी 2026 का व्रत 13 फरवरी को रखा जाएगा। इस दिन विधिपूर्वक पूजा करने और व्रत पालन करने से भगवान नारायण की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
विजया एकादशी 2026 शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 12 फरवरी दोपहर 12:22 बजे से प्रारंभ होकर 13 फरवरी दोपहर 2:25 बजे समाप्त होगी।
विजया एकादशी 2026 पारण समय
व्रत का पारण 14 फरवरी को किया जाएगा। पारण का शुभ समय सुबह 7:07 बजे से 9:26 बजे तक रहेगा। द्वादशी समाप्त होने से पहले पारण करना अत्यंत आवश्यक है। द्वादशी तिथि समाप्त होने के बाद पारण करना पाप माना जाता है।
विजया एकादशी पूजा विधि
प्रातःकाल उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे वस्त्र पहनें।
इस दिन पीले या नारंगी रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।
घर या मंदिर को साफ करके गंगाजल छिड़कें और पूजा स्थल को शुद्ध करें।
चौकी पर पीले रंग का वस्त्र बिछाकर भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।
घी या तेल का दीपक जलाएं, चंदन का तिलक लगाकर फूल माला अर्पित करें।
पंचामृत, पीली मिठाई, गुड़-चना, तुलसी आदि भगवान विष्णु को चढ़ाएं।
also read:- कुंभ संक्रांति 2026: 12 या 13 फरवरी? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
माता लक्ष्मी की भी पूजा करें और श्रृंगार का सामान अर्पित करें।
विजया एकादशी की कथा सुनें, मंत्रों का जाप करें और आरती करें।
भगवान विष्णु के मंत्र
ॐ नमोः नारायणाय॥
ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय॥
ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥
मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुडध्वजः। मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः॥
विजया एकादशी का व्रत पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ करने से जीवन में समृद्धि, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x
