विवाह पंचमी 2025: जानें विवाह पंचमी कब है – 24 या 25 नवंबर? इस शुभ दिन की सही तिथि, पूजा विधि और भगवान राम-सीता की आराधना से जुड़ी पूरी जानकारी पढ़ें।
विवाह पंचमी 2025 के दिन को भगवान राम और माता सीता के विवाह की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, भगवान राम और माता सीता का विवाह मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को हुआ था, इसलिए इसे विवाह पंचमी के रूप में मनाया जाता है। इस शुभ दिन पर भक्त भगवान राम और माता सीता की पूजा कर श्रद्धा व्यक्त करते हैं। कहते हैं कि इस दिन भगवान राम की पूजा करने से दाम्पत्य जीवन में सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
विवाह पंचमी 2025 कब है?
वर्ष 2025 में विवाह पंचमी तिथि 24 नवंबर की रात 9:22 बजे से 25 नवंबर की रात 10:56 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार, यह पर्व 25 नवंबर 2025 को मनाया जाएगा।
also read: सूर्य ग्रहण 2025: क्या 19 या 20 नवंबर को लगेगा सूर्य…
विवाह पंचमी पूजा विधि
विवाह पंचमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद लकड़ी की चौकी पर पीला कपड़ा बिछाएं और भगवान राम एवं माता सीता की प्रतिमा स्थापित करें।
-
सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करें।
-
फिर राम और सीता को पीले फूलों की माला पहनाएं।
-
उनके मंत्रों का जाप करें।
-
फल और मिठाई का भोग लगाएं।
-
रामायण का पाठ करें और अंत में आरती करें।
-
प्रसाद सभी में बांटें।
विवाह पंचमी का महत्व
इस दिन भगवान राम और माता सीता की पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। विवाह पंचमी का पर्व विवाह से जुड़ी बाधाओं को दूर करने और दाम्पत्य जीवन में सौभाग्य लाने के लिए बहुत शुभ माना जाता है।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x
