हाल ही में अभिषेक बच्चन को एक इवेंट में देखा गया, जहां वो अपने स्टाइलिश लुक के साथ दोनों हाथों में घड़ियाँ पहने नजर आए
उनकी ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, और फैंस उनकी स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं।
तस्वीरों में अभिषेक ने ऑल ब्लैक आउटफिट पहना था, जो उन्हें बेहद हैंडसम और डैशिंग बना रहा था।
एक हाथ में गोल्डन और दूसरे हाथ में ब्लैक वॉच, जो देखने में काफी एक्सपेंसिव लग रही थीं।
फैंस ये जानने में रुचि ले रहे हैं कि आखिर अभिषेक दोनों हाथों में घड़ी क्यों पहनते हैं।
ये फैशन नहीं बल्कि बच्चन परिवार की परंपरा है। उनके पिता अमिताभ बच्चन भी दोनों हाथों में घड़ी पहनते हैं।
अभिषेक ने बताया कि ये ट्रेंड उनकी मां जया बच्चन से शुरू हुआ, जिन्होंने बोर्डिंग स्कूल के दिनों में इंडिया और यूरोप दोनों जगह का समय जानने के लिए दो घड़ियाँ पहनना शुरू किया था।
समय के साथ अमिताभ बच्चन ने भी इस आदत को अपनाया, और अब अभिषेक इसे स्टाइल के साथ फॉलो कर रहे हैं।