बिपाशा बसु के बाद मृणाल ठाकुर ने अनुष्का शर्मा पर कसा तंज?

BY-VERSHA

मृणाल ठाकुर 

हाल ही में मृणाल ठाकुर का एक इंटरव्यू वायरल हुआ, जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि उन्होंने अनुष्का शर्मा पर निशाना साधा है।

BY-VERSHA

मिस मालिनी को दिए इंटरव्यू में मृणाल ने बताया कि करियर की शुरुआत में उन्होंने कई बड़ी फिल्में ठुकराईं, जो बाद में हिट रहीं और उन फिल्मों की हीरोइनों को इसका फायदा मिला।

BY-VERSHA

इंटरव्यू में वह कहती हैं, 'मैंने कई फिल्मों के लिए ना कहा, क्योंकि मैं तैयार नहीं थी। वो फिल्में हिट हुईं और उस एक्ट्रेस को आगे बढ़ने का मौका मिला।'

BY-VERSHA

इंटरव्यू में मृणाल आगे कहती हैं, 'अगर मैंने वो फिल्म की होती, तो खुद को खो देती। आज मैं काम कर रही हूं, जबकि वो एक्ट्रेस अब काम नहीं कर रही। मुझे जल्दी पॉपुलैरिटी नहीं चाहिए थी।'

BY-VERSHA

मृणाल का इंटरव्यू वायरल होने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया। लोगों को लगता है कि वह अनुष्का शर्मा पर तंज कर रही हैं।

BY-VERSHA

कुछ यूजर्स का मानना है कि मृणाल ठाकुर बिना नाम लिए सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' का जिक्र कर रही हैं, जिसमें अनुष्का शर्मा थीं। अनुष्का 2018 से करियर ब्रेक पर हैं।

BY-VERSHA

हाल ही में मृणाल ठाकुर का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो बिपाशा की मसल्स बॉडी पर तंज करती नजर आईं। बाद में मृणाल ने इसके लिए माफी मांगी।

BY-VERSHA

मृणाल ठाकुर हाल ही में अजय देवगन के साथ ‘सन ऑफ सरदार 2’ में नजर आईं। वह बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ फिल्मों में भी काम कर रही हैं।

BY-VERSHA