अक्षरा सिंह का Gen-Z पर फूटा गुस्सा, बोलीं- ‘लड़कियों को जलील करते हैं, शर्म नहीं आती?’

BY-VERSHA

BY-VERSHA

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुछ लोगों को महिलाओं के सम्मान की नसीहत देती नजर आ रही हैं।

BY-VERSHA

अक्षरा सिंह एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे, लेकिन कुछ लोगों की हरकतों से वह नाराज हो गईं।

BY-VERSHA

मंच से अक्षरा ने कुछ लोगों को टोकते हुए कहा कि इस तरह की हरकतें करना सही नहीं है। उन्होंने उन्हें अपने व्यवहार पर ध्यान देने की सलाह दी।

BY-VERSHA

अक्षरा ने महिलाओं के सम्मान की बात करते हुए कहा कि वह भी किसी के घर की बेटी हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या किसी लड़की के साथ ऐसा व्यवहार करना अच्छा लगेगा?

BY-VERSHA

अभिनेत्री ने लड़कियों के साथ गलत व्यवहार करने वालों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपमानित करना किसी भी हाल में सही नहीं है।

BY-VERSHA

अक्षरा सिंह ने कहा कि Gen-Z होने का मतलब लड़कियों का सम्मान करना और घर की महिलाओं की मर्यादा को समझना है। उनके मुताबिक, सम्मान करना ही नई पीढ़ी की असली पहचान है।

BY-VERSHA

जब वहां मौजूद लोगों ने अपनी गलती स्वीकार की, तो अक्षरा का गुस्सा शांत हो गया। उन्होंने प्यार से कहा, “नाउ आई लव यू।”

BY-VERSHA

अक्षरा सिंह ने युवाओं से अपील की कि वे गलत हरकतों से बचें और बिहार को आगे बढ़ाने में योगदान दें। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है