अंजलि राघव से पंजाबी गाने के लिए मांगा गया कॉम्प्रोमाइज, भद्दी डिमांड सुनकर एक्ट्रेस ने लगाई जमकर डांट

BY-VERSHA

BY-VERSHA

हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव ने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच से जुड़े अपने अनुभव को साझा किया है।

BY-VERSHA

अंजलि के मुताबिक, एक बड़े पंजाबी सिंगर के गाने के सिलसिले में उनके सामने कॉम्प्रोमाइज करने की बात रखी गई थी।

BY-VERSHA

एक्ट्रेस ने स्पष्ट किया कि यह मांग सीधे सिंगर ने नहीं, बल्कि उनकी टीम के किसी सदस्य ने की थी।

BY-VERSHA

अंजलि राघव ने बताया कि इस तरह की बात सुनकर वह गुस्से में आ गईं और संबंधित शख्स को जमकर डांट लगाई।

BY-VERSHA

अंजलि के अनुसार, डांट पड़ने के बाद उस व्यक्ति ने कहा कि उसने उनसे कॉम्प्रोमाइज करने के लिए नहीं कहा था, बल्कि किसी ऐसी लड़की का नाम बताने को कहा था।

BY-VERSHA

'Charcha With GXN' के साथ बातचीत में अंजलि ने इस घटना का जिक्र किया, लेकिन संबंधित सिंगर की पहचान उजागर नहीं की।

BY-VERSHA

अंजलि ने बताया कि पंजाबी इंडस्ट्री के कुछ लोग उन्हें हरियाणवी गाने करने से रोकते थे और काम देने से पहले ऐसी परियोजनाओं से दूरी बनाने की शर्त रखते थे।

BY-VERSHA

अंजलि राघव हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने डांस और गानों के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने भोजपुरी गानों में भी काम किया है और अब अपने अनुभवों को लेकर चर्चा में हैं।