अपूर्वा ने अपना मेकओवर वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने खुद को रोस्ट करते हुए कहा कि भगवान ने तो ऐश्वर्या राय जैसा एटीट्यूड दिया, लेकिन शक्ल कुछ और ही मिल गई।
अपूर्वा ने इस वीडियो में बताया कि उन्होंने मेकओवर के लिए सिर्फ 50-60 हजार नहीं, बल्कि पूरे 3 लाख रुपए खर्च कर डाले।
अपूर्वा सबसे पहले हेयर ट्रांसफॉर्मेशन कराने पहुंचीं। इस दौरान मज़ाकिया अंदाज़ में उन्होंने कहा, मैंने हेयर ड्रेसर से साफ कह दिया कि बाल ब्लीच नहीं कर सकते, क्योंकि सिर पर सिर्फ चार बाल ही बचे हैं।
इसके बाद अपूर्वा विनियर लगवाने डेंटिस्ट के पास पहुंचीं। वीडियो में उन्होंने खुलासा किया कि ये दांत असली नहीं हैं, क्योंकि उन्हें अपने असली दांतों से सख्त नफरत थी, इसलिए उन्होंने विनियर लगवाए।
इसके बाद अपूर्वा स्किन ट्रीटमेंट के लिए गईं और फिर नेल सैलून पहुंचीं। हालांकि पूरा दिन ट्रांसफॉर्मेशन में बिताने के बावजूद वो अपने लुक से संतुष्ट नहीं दिखीं।
अपूर्वा ने बताया कि उन्होंने करीब 3 लाख रुपये खर्च किए, लेकिन अब भी उनकी दिखावट लगभग वैसी ही है। थोड़ा बहुत बदलाव जो नजर आता है, वो सिर्फ मेकअप की वजह से है।